मुंबई इंडियंस ने चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में एक रन से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने चौथी बार आईपीएल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.
इसके साथ ही टी-20 के इतिहास में चौथी बार देखा गया, जब किसी टीम ने एक रन से फाइनल जीता. आईपीएल की बात करें, तो दूसरी बार ऐसा हुआ और मजे की बात है कि दोनों बार मुंबई इंडियंस ने यह कारनामा किया. पिछली बार 2017 में मुंबई इंडियंस ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट एक रन से हराया था.
That heart-stopping final over! via
— bishwa mohan mishra (@mohanbishwa)
टी-20 में कब-कब एक रन से किसी टीम ने फाइनल जीता
- ईगल्स vs राइनोज, नवंबर 2010 ( Stanbic Bank 20 Series, हरारे)
- बंगाल vs मध्य प्रदेश, मार्च 2011 (Syed Mushtaq Ali Trophy, हैदराबाद)
- मुंबई इंडियंस vs राइजिंग पुणे सुपर जायंट, IPL 2017, हैदराबाद
- मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स , IPL 2019, हैदराबाद
'हरारे-हैदराबाद' का यह अजीब संयोग बड़ दिलचस्प है. चार बार में से तीन बार अकेले हैदराबाद में एक रन से फाइनल जीता गया.
Rohit via
— bishwa mohan mishra (@mohanbishwa)
रोहित शर्मा आईपीएल की पांच ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए.
रोहित के टीम में रहते कब-कब चैम्पियन बनी टीम-
डेक्कन चार्जर्स 2009 में
मुंबई इंडियंस 2013 में
मुंबई इंडियंस 2015 में
मुंबई इंडियंस 2017 में
मुंबई इंडियंस 2019 में