scorecardresearch
 

IPL: हसी ने धोनी को बताया स्पिनरों की गेंद पर दुनिया के सबसे तेज स्टंपर

शनिवार को धोनी ने हरभजन सिंह की गेंद पर पहले एबी डिविलियर्स और फिर मुरुगन अश्विन को स्टंप किया.

Advertisement
X
धोनी (BCCI)
धोनी (BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि स्पिनरों की गेंद पर स्टंपिंग के मामले में धोनी सबसे तेज विकेटकीपर हैं.

शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद हसी ने कहा, ‘मेरा यह मानना है स्पिनरों की गेंद पर विकेटकीपिंग के दौरान स्टंपिंग के मामले में धोनी दुनिया के सबसे कुशल विकेटकीपर है. वह अविश्वसनीय रूप से तेज हैं.’

मैच में धोनी ने हरभजन सिंह की गेंद पर पहले एबी डिविलियर्स और फिर मुरुगन अश्विन को स्टंप किया, जिससे बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी और चेन्नई सुपर किंग्स ने दो ओवर बाकी रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया.

धोनी ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए युजवेंद्र चहल के ओवर (पारी के 18वें ओवर) में तीन छक्के लगाए उन्होंने 23 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली. हसी ने कहा, ‘धोनी टीम के काफी अहम खिलाड़ी हैं. वह शानदार विकेटकीपर हैं, बल्लेबाजी में भी शानदार फॉर्म में हैं. पिछले कुछ वर्षों में मैंने उन्हें ऐसे फॉर्म में नहीं देखा है.’

Advertisement

हसी ने टीम के स्पिन गेंदबाजों हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हरभजन पिछले कुछ मैचों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और वह बीच के ओवरों में हमारे लिए कमाल का काम कर रहे हैं. जडेजा ने शनिवार को बहुत बढ़िया गेंदबाजी की. कप्तान ने उनपर भरोसा जताया जो जरूरी था और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा.’

Advertisement
Advertisement