scorecardresearch
 

IND vs WI: सेमीफाइनल की टक्कर में ऐसी है भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11, सूर्या ने जीता टॉस

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की टक्कर वेस्टइंडीज से है. सुपर-8 के इस मैच को क्वार्टर फाइनल जैसा माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

Advertisement
X
वेस्टइंडीज के खिलाफ जानिए कैसी है भारत की प्लेइंग 11 (Photo: ITG)
वेस्टइंडीज के खिलाफ जानिए कैसी है भारत की प्लेइंग 11 (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की टक्कर वेस्टइंडीज से है. सुपर-8 के इस मैच को क्वार्टर फाइनल जैसा माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम एक बदलाव के साथ इस मैच में खेल रही है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.

ऐसा रहा है भारत का सफर

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सफर पर अगर नजर डालें तो भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैच जीते थे और टेबल टॉप करके सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया था. लेकिन सुपर-8 के पहले मैच में ही भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके चलते उसका पूरा समीकरण गड़बड़ हो गया.

Advertisement

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 'करो या मरो' की जंग, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

हालांकि, भारत ने अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब अगर भारत वेस्टइंडीज से मैच जीतता है तो फिर वह क्वालिफाई कर जाएगा.

ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का सफर

वेस्टइंडीज ने भी अपने सारे ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की की. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे भी हार का सामना करना पड़ा और अब उसके सामने भी यही दुविधा है कि उसके लिए ये मैच करो या मरो वाला है.

दोनों टीमें पावर-हिटिंग में आगे

भारत और वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक सिक्स मारने वाली टीमें हैं. वेस्टइंडीज ने 66 और भारत ने 63 छक्के लगाए हैं. दोनों टीमों को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ परेशानी हुई.

भारत को स्लोअर गेंदों पर दिक्कत हुई है, जबकि वेस्टइंडीज शॉर्ट बॉल के खिलाफ संघर्ष करती दिखी है. लेकिन दोनों टीमों ने जरूरत पड़ने पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन भी किए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement