scorecardresearch
 
Advertisement

India vs West Indies T20 WC Highlights: वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू रहे हीरो

aajtak.in | कोलकाता | 01 मार्च 2026, 11:19 PM IST

India vs West Indies T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-52 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 स्टेज का यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया.

भारत-वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला (Photo: PTI/Reuters) भारत-वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला (Photo: PTI/Reuters)
11:12 PM (एक महीने पहले)
तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल मैच के साथ जो 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यू जीलैंड के बीच शाम 07.00 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
11:08 PM (एक महीने पहले)
वेस्ट इंडीज के कप्तान शाइ होप ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुछ रन कम बना गए| हाँ इस स्कोर में भी हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन संजू ने जिस तरह की पारी खेली है वो काबिले तारीफ है| बुमराह उनके स्ट्राइक गेंदबाज हैं और उन्होंने आकर एक ही ओवर में हमें दो झटके दिए जिसकी वजह से बल्लेबाजी में हमारा मोमेंटम टूटा| हमने इस पूरी प्रतियोगिता में शानदार क्रिकेट खेला है| सभी ने अपना काम बखूबी निभाया| स्पिनर्स पर कहा कि उन्होंने इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन काम किया है| आगे कहा कि हमने अपने लिए जो मापदंड सेट किया है उसी के अनुसार आगे भी खेलते हुए नजर आयेंगे|
11:08 PM (एक महीने पहले)
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि हमने करो या मरो वाले मैच को अपने नाम करते हुए सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई है| आगे स्काई ने कहा कि 200 रनों का लक्ष्य बड़ा होता है लेकिन हमने छोटी-छोटी साझेदारी की और मैच को जीता है| संजू के बारे में स्काई ने कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने इस अहम मुकाबले में अपनी बल्लेबाज़ी से ये साबित भी कर दिया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम कल सुबह मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे और वहां जाकर सेमी फ़ाइनल के लिए अपनी रणनीतियों को बनायेंगे|
10:57 PM (एक महीने पहले)
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने आज अपने देश के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे संजू ने कहा कि मैं टी20 क्रिकेट को करीब 12 वर्षो से खेल रहा हूँ और मैंने विराट, रोहित के साथ मिलकर भी ऐसी पारी खेली है| तो मुझे पता है कि मुकाबले को कैसे समाप्त किया जाता है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने गेंद को देखते हुए उसे सही दिशा में खेलने की कोशिश की है|
10:55 PM (एक महीने पहले)
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
10:54 PM (एक महीने पहले)
तीसरे विकेट के लिए कप्तान ने संजू के साथ मिलकर 35 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज में ऊपर लाया| शमर जोसफ ने आकर कप्तान सूर्यकुमार का विकेट लिया तो लगा कि भारत पर दबाव आएगा लेकिन फिर वहां से तिलक वर्मा (27) ने तेजी से रन्स बनाने का काम किया जबकि संजू सैमसन एंकर इनिंग्स खेलते नजर आये| इस बीच दोनों ने 26 गेंदों पर 42 रन जोड़ दिया| आखिरी के पांच ओवरों में 10 की औसत से भारत को 50 रन्स चाहिए थे| हार्दिक ने मोर्चा सम्भाला और टीम को फिनिशिंग टच देने की राह पर चल दिए| उन्होंने जरूरत अनुसार बड़े शॉट्स लगाये और उसके बाद सिंगल डबल पर भी ध्यान देते हुए रन चेज के और नजदीक आये| हाँ आखिरी समय पर हार्दिक का विकेट गिरा लेकिन फिर शिवम दुबे ने सही मौके पर चौका लगाया और टीम को राहत दिलाई और उसके बाद संजू के बल्ले से आया फिनिशिंग रन|
10:54 PM (एक महीने पहले)
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत सही नहीं मिली| अभिषेक शर्मा (10) आज ध्यानपूर्वक खेलने को देख रहे थे लेकिन दूसरे एंड से संजू सैमसन (97) ने बड़े शॉट्स लगाने का ज़िम्मा अपने ऊपर लिया| तीसरे ओवर तक 10 की औसस्त से सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद अकील ने आकर अभिषेक को अपना शिकार बनाया और उसके कुछ देर बाद जेसन होल्डर ने ईशान किशन (10) का विकेट लेकर भारत को दो बड़े झटके दिए| पॉवर प्ले समाप्त होने तक भारत ने 53 रन्स बना लिए थे| दो बल्लेबाजों को गंवाने के बाद कप्तान स्काई (18) ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी की सम्भाला है|
10:54 PM (एक महीने पहले)
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो वेस्ट इंडीज की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन्स बनाए| शाइ होप (32) और रॉस्टन चेज (40) ने पहले विकेट के लिए समझ बूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर के भीतर 68 रन जोड़े| मध्य क्रम में जो भी बल्लेबाज आया वो अपने बल्ले से रन्स लगाता चला गया| शिमरन हेटमायर (27), रोवमन पॉवेल (34) और जेसन होल्डर (37) के बल्ले से तेजी के साथ रन्स आये जिसकी वजह से टीम एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ गई| इस बीच भारतीय गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन विंडीज की तरफ से बल्लेबाजी आज ज्यदा बेहतर देखने को मिली| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह को 2 जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
10:50 PM (एक महीने पहले)
टीम इंडिया विजयी!!!! संजू सैमसन यू ब्यूटी!!! क्या सही समय पर फॉर्म पकड़ा और टीम को यादगार जीत दिलाई है| इंग्लैंड, न्यू जीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत, ये वो चार टीम हैं जो सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाई हैं| टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी और सफल रन चेज है और वो आई भी है एक अहम समय पर जहाँ भारत को इसकी सख्त दरकार थी| आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 52वें यानी सुपर-8 के 12वें मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह दर्ज की है वहीँ वेस्ट इंडीज का इस टूर्नामेंट में सफ़र यहीं पर समाप्त हो गया है| टॉस आज भारत के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस अहम मुकाबले में रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| वेस्ट इंडीज द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 195 रनों के जवाब में भारत की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| भारतीय टीम के लिए इस रन चेज में संजू सैमसन ने सबसे अधिक 97 रनों की नाबाद पारी खेली|
10:47 PM (एक महीने पहले)
19.2: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, चौका!! इसी के साथ भारत अब आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम बन गई है!! जी हाँ भारत ने वेस्ट इंडीज़ टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! संजू के बल्ले से आया विनिंग शॉट यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गई गेंद चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया है|
10:46 PM (एक महीने पहले)
19.1: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, छक्का!! स्कोर अब बराबर होता हुआ!! संजू सैमसन के बल्ले से आया सिक्स यहाँ पर!! पोड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 5 गेंद पर 1 रन चाहिए|
10:44 PM (एक महीने पहले)
Score 189/5
Batsman शिवम दुबे 8(4b 2*4 0*6)
Bowler शमर जोसेफ 4-0-42-2
18.6: शिवम दुबे को शमर जोसेफ, लेग बाई के रूप में आया दो रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से 2 रन लेग बाई के रूप में मिल गया| ऐसे में अब भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रनों की ज़रुरत है|
10:43 PM (एक महीने पहले)
18.5: शिवम दुबे को शमर जोसेफ, चौका!!! 7 गेंद 9 रन की दरकार है अब| एक बार फिर से वाइड यॉर्कर डाली गई जिसपर इस बार गैप ढून्ढ लिया है| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर प्लेस कर दिया जिसके बाद गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10:42 PM (एक महीने पहले)
18.4: शिवम दुबे को शमर जोसेफ, एक अहम डॉट गेंद| दबाव दोनों तरफ है अब| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद जिसे पॉइंट की तरफ सही तरीके से प्लेस तो किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए| सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ चली गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
10:42 PM (एक महीने पहले)
18.3: शिवम दुबे को शमर जोसेफ, चौका!!! बाउंड्री लगाकर दुबे जी ने भारत पर से दबाव को कम किया है| अब 9 गेंद 13 रन की दरकार है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ शॉट खेला| दो फील्डर को बीट करते हुए गैप से सीमा रेखा के पर निकल गई गेंद|
10:41 PM (एक महीने पहले)
शिवम दुबे अब क्रीज पर आये हैं, 10 गेंद पर 17 रन की दरकार है...
10:40 PM (एक महीने पहले)
18.2: हार्दिक पंड्या को शमर जोसेफ, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शमर जोसेफ के हाथ लगी दूसरी विकेट| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का मुँह जल्दी बंद कर बैठे हार्दिक| जिसके कारण बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| फील्डर जेसन होल्डर ने अपने बाँए ओर भागकर गेंद को देखा और इस दफ़ा कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 179/5 भारत, जीत के लिए 10 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
10:39 PM (एक महीने पहले)
18.1: हार्दिक पंड्या को शमर जोसेफ, डॉट गेंद!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद एक टप्पे के साथ कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
10:38 PM (एक महीने पहले)
Score 179/4
Batsman हार्दिक पंड्या 17(12b 2*4 0*6)
Bowler जेसन होल्डर 4-0-38-2
17.6: हार्दिक पंड्या को जेसन होल्डर, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है| ऐसे में अब भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
10:37 PM (एक महीने पहले)
17.5: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
10:36 PM (एक महीने पहले)
17.4: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, चौका!! खूबसूरत शॉट संजू ने लगाया है यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के दाहिने तरफ से कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 14 गेंदों पर अब 19 रनों की ज़रुरत है|
10:36 PM (एक महीने पहले)
17.3: हार्दिक पंड्या को जेसन होल्डर, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है| 
10:35 PM (एक महीने पहले)
17.2: हार्दिक पंड्या को जेसन होल्डर, डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
10:34 PM (एक महीने पहले)
17.1: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
10:33 PM (एक महीने पहले)
Score 171/4
Batsman हार्दिक पंड्या 15(9b 2*4 0*6)
Bowler रोमारियो शेफर्ड 2-0-24-0
16.6: हार्दिक पंड्या को रोमारियो शेफर्ड, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| 18 गेंदों पर अब 25 रनों की ज़रुरत है|
10:32 PM (एक महीने पहले)
16.5: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, ऑफ साइड की ओर गेंद को संजू ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
10:32 PM (एक महीने पहले)
16.5: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, एक और वाइड इस ओवर की यहाँ पर आती हुई!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
10:31 PM (एक महीने पहले)
16.4: हार्दिक पंड्या को रोमारियो शेफर्ड, यॉर्कर लाइन की गेंद को हार्दिक ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
10:30 PM (एक महीने पहले)
16.4: हार्दिक पंड्या को रोमारियो शेफर्ड, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10:30 PM (एक महीने पहले)
16.3: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को सैमसन ने लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
10:29 PM (एक महीने पहले)
16.2: हार्दिक पंड्या को रोमारियो शेफर्ड, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया और गैप से एक रन ही हासिल कर पाए हैं|
10:28 PM (एक महीने पहले)
16.1: हार्दिक पंड्या को रोमारियो शेफर्ड, कैच ड्रॉप!! हार्दिक पंड्या को मिला यहाँ पर जीवनदान!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर जेसन होल्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर छिटकी और सीने में लगकर जब नीचे गिरने लगी तब फील्डर ने वापिस से लपकने का प्रयास किया लेकिन तब भी असफ़ल रहे| बाल-बाल बचे हार्दिक यहाँ पर|
10:28 PM (एक महीने पहले)
16.1: हार्दिक पंड्या को रोमारियो शेफर्ड, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10:27 PM (एक महीने पहले)
Score 160/4
Batsman संजू सैमसन 79(43b 10*4 3*6)
Bowler शमर जोसेफ 3-0-34-1
15.6: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, चौका!! संजू ने इस बार पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10:26 PM (एक महीने पहले)
15.5: हार्दिक पंड्या को शमर जोसेफ, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10:25 PM (एक महीने पहले)
15.4: हार्दिक पंड्या को शमर जोसेफ, आगे निकलकर मिड विकेट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
10:25 PM (एक महीने पहले)
15.3: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10:24 PM (एक महीने पहले)
15.3: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10:23 PM (एक महीने पहले)
15.2: हार्दिक पंड्या को शमर जोसेफ, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला और पहला रन लेने के बाद दूसरा भी भागकर पूरा कर लिया है|
10:22 PM (एक महीने पहले)
15.1: हार्दिक पंड्या को शमर जोसेफ, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10:21 PM (एक महीने पहले)
Score 146/4
Batsman संजू सैमसन 74(41b 9*4 3*6)
Bowler जेसन होल्डर 3-0-30-2
14.6: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 50 रनों की ज़रुरत है|
10:20 PM (एक महीने पहले)
14.5: हार्दिक पंड्या को जेसन होल्डर, सिंगल!! इसी के साथ हार्दिक ने अपना खाता खोला है!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
10:19 PM (एक महीने पहले)
हार्दिक पंड्या अब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10:18 PM (एक महीने पहले)
14.4: तिलक वर्मा को जेसन होल्डर, आउट!! कैच आउट!! कॉट शिमरन हेटमायर बोल्ड जेसन होल्डर| 42 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 27 रन बनाकर तिलक वर्मा बने जेसन होल्डर का दूसरा शिकार| फील्ड प्लान के अनुसार गेंदबाजी की और उसमें सफलता हासिल कर ली है| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज ने उसपर रूम बनाकर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेलना चाहा| बल्ले के निचले भाग को लगी इस वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद| मिड ऑफ़ से पीछे की तरफ बैक पैडल करते हुए शिमरन ने दोनों हाथों से एक बेहतरीन जज कैच लपका है| 141/4 भारत|
10:18 PM (एक महीने पहले)
14.3: तिलक वर्मा को जेसन होल्डर, चौका!!! एक दम कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट खेला है वाइड लाइन की गेंद पर!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
10:17 PM (एक महीने पहले)
14.2: तिलक वर्मा को जेसन होल्डर, वाइड लाइन यॉर्कर के प्लान से डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया है|
10:16 PM (एक महीने पहले)
14.1: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| संजू ने उसपर सामने की तरफ शॉट खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
10:13 PM (एक महीने पहले)
ड्रिंक्स का हुआ समय!! 14 ओवर की समाप्ति के बाद 136/3 है भारत| ऐसे में जीत के लिए 36 गेंदों पर 60 रनों की ज़रुरत है| फ़िलहाल क्रीज़ पर एक तरफ से संजू सैमसन ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जबकि तिलक वर्मा भी मिले हुए मौकों पर बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ा रहे रहे हैं| इसी बीच वेस्ट इंडीज़ टीम के कप्तान शाइ होप की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ते हुए मैच में वापसी की जाए जबकि भारतीय टीम के कप्तान स्काई चाहेंगे कि ये दोनों बल्लेबाज़ ही मैच को समाप्त करते हुए पवेलियन की तरफ आए|
10:12 PM (एक महीने पहले)
Score 136/3
Batsman तिलक वर्मा 23(12b 3*4 1*6)
Bowler रॉस्टन चेज 2-0-18-0
13.6: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, छक्का!!! सही समय पर तिलक ने मैक्सिमम लगाया है| ऑफ़ स्टम्प के खिलाफ अपने लिए रूम बनाया गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया| ये देखते हुए बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया जिसके बाद गेंद सीधा साईट स्क्रीन के ऊपर जाकर गिरी| दबाव अब गेंदबाजी टीम के ऊपर आता हुआ|
10:11 PM (एक महीने पहले)
13.5: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, 2 रन मिल गया है यहाँ पर| बढ़िया रनिंग यहाँ पर देखने को मिली है|इस बार अपने लिए रूम बनाकर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| डीप में उसे फील्ड किया गया तब तक दो रन भागकर पूरा कर लिया गया|
10:11 PM (एक महीने पहले)
13.4: संजू सैमसन को रॉस्टन चेज, सिंगल!! शरीर लाइन पर डाली गई लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया गया है|
10:10 PM (एक महीने पहले)
13.3: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, सिंगल!! शरीर पर आई आर्म बॉल को बल्लेबाज़ तिलक ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
10:09 PM (एक महीने पहले)
13.2: संजू सैमसन को रॉस्टन चेज, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ बैक फुट से गेंद को पंच किया| डीप से एक रन मिल गया है|
10:08 PM (एक महीने पहले)
13.1: संजू सैमसन को रॉस्टन चेज, चौका!!! एक और बाउंड्री भारतीय पारी में आती हुई| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| शानदार प्लेसमेंट किया है इसपर| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को डीप पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
10:07 PM (एक महीने पहले)
Score 121/3
Batsman तिलक वर्मा 14(9b 3*4 0*6)
Bowler शमर जोसेफ 2-0-20-1
12.6: तिलक वर्मा को शमर जोसेफ, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| तिलक को लगा कि ये वाइड होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं|
10:06 PM (एक महीने पहले)
12.5: तिलक वर्मा को शमर जोसेफ, मिस फील्ड और टीम के लिए हैट्रिक चौका आ गया| मिड विकेट बाउंड्री पर अपने बाएँ ओर भागकर गेंद को रोकने गए फील्डर रदरफोर्ड| ऐसा लगा कि ओवर रन कर गए और गेंद उनके शरीर के नीचे से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| फ्लिक शॉट तिलक ने इस गेंद पर खेला था| जहाँ एक होना चाहिए वहां चार मिल गया|
10:05 PM (एक महीने पहले)
12.4: तिलक वर्मा को शमर जोसेफ, चौका! बैक टू बैक चौका तिलक के बल्ले से निकला और अब दबाव गेंदबाज के ऊपर आएगा| इस बार बैक फुट पर गए और बाहर की गेंद पर कट शॉट का इस्तेमाल किया| गैप से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
10:05 PM (एक महीने पहले)
12.3: तिलक वर्मा को शमर जोसेफ, चौका!!! चिप शॉट वो भी सामने की तरफ!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10:04 PM (एक महीने पहले)
12.2: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, इस बार कवर्स की तरफ हवा में गेंद को खेला| अप पर रहकर पंच किया| सीमा रेखा पर फील्डर ने टप्पा खाने के बाद गेंद को फील्ड किया जहाँ से एक रन का मौका बना है|
10:03 PM (एक महीने पहले)
12.1: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, चौका! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज हुआ है| फुलर लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया सामने की तरफ चार रनों के लिए| कड़क शॉट पर गैप मिल गया|
10:02 PM (एक महीने पहले)
Score 104/3
Batsman तिलक वर्मा 2(5b 0*4 0*6)
Bowler रॉस्टन चेज 1-0-3-0
11.6: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| गेंदबाज चेज ने अपने दाहिने तरफ जाते हुएडाईव लगाकर एक हाथ से गेंद को रोक दिया है| 48 गेंद पर 92 रन की दरकार है|
10:01 PM (एक महीने पहले)
11.5: संजू सैमसन को रॉस्टन चेज, सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बैक फुट से मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| डीप में फील्डर ने इस गेंद को फील्ड किया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
10:01 PM (एक महीने पहले)
11.4: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, पैड्स पर रखी गई गेंद| बैक फुट से जाकर मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
10:00 PM (एक महीने पहले)
11.3: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| रन का मौका नहीं बन सका है|
10:00 PM (एक महीने पहले)
11.2: तिलक वर्मा को रॉस्टन चेज, आर्म बॉल!! टप्पा खाकर अंदर आई| बैक फुट से उसे ऑफ़ साइड पर खेला जो सीधा फील्डर की तरफ गया| कोई रन नहीं हुआ है|
9:59 PM (एक महीने पहले)
11.1: संजू सैमसन को रॉस्टन चेज, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
9:58 PM (एक महीने पहले)
Score 101/3
Batsman संजू सैमसन 56(32b 6*4 3*6)
Bowler शमर जोसेफ 1-0-3-1
10.6: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया है|
9:57 PM (एक महीने पहले)
10.5: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, ओवरपिच डाली गई गेंद को संजू ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में बॉल नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराई| रन नहीं आ सका|
9:56 PM (एक महीने पहले)
10.4: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, विकेट लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर की तरफ शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9:55 PM (एक महीने पहले)
10.3: तिलक वर्मा को शमर जोसेफ, सिंगल!! इसी के साथ भारतीय टीम का 100 रन पूरा हुआ है!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9:54 PM (एक महीने पहले)
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
9:53 PM (एक महीने पहले)
10.2: सूर्यकुमार यादव को शमर जोसेफ, आउट!!! कैच आउट!! कॉट शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड बोल्ड शमर जोसेफ| तीसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 18 रन सूर्यकुमार यादव बने शमर जोसेफ का पहला शिकार|ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| उसपर ऑफ़ साइड पर हवा में शॉट खेला जो कवर्स फील्डर की तरफ गया| इस बीच फील्डर रदरफ़ोर्ड ने अपने आगे की तरफ आते हुए डाईव लगाई और एक बेहतरीन लो कैच को अंजाम दिया है| स्काई अपने शॉट से निराश होकर वापिस लौटे हैं| 99/3 भारत|
9:52 PM (एक महीने पहले)
10.1: संजू सैमसन को शमर जोसेफ, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| पैड्स पर डाली गई तेज गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
9:51 PM (एक महीने पहले)
Score 98/2
Batsman संजू सैमसन 54(28b 6*4 3*6)
Bowler गुडाकेश मोती 2-0-18-0
9.6: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, सिंगल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया है| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 98/2 भारत, जीत के लिए अबी भी 60 गेंदों पर 98 रनों की ज़रुरत है|
9:51 PM (एक महीने पहले)
9.5: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
9:49 PM (एक महीने पहले)
9.4: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, चौका!! इसी के साथ संजू सैमसन का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हुआ है| भारत के लिए इस अहम मुकाबले में तगड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की और अपने पचास तक पहुंचे हैं| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है|
9:49 PM (एक महीने पहले)
9.3: सूर्यकुमार यादव को गुडाकेश मोती, सिंगल!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल करते हुए संजू को स्ट्राइक पर लाया गया है|
9:48 PM (एक महीने पहले)
9.2: सूर्यकुमार यादव को गुडाकेश मोती, कैच ड्रॉप!! सूर्यकुमार यादव को 17 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई धीमी गति की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| तभी गेंदबाज़ ने अपनी ओर बॉल को आता हुआ देखा तो मोती ने अपने दाहिने हाथ को गेंद की तरफ बढ़ाया लेकिन बॉल उनके हाथ में लगकर छिटकी और ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|
9:48 PM (एक महीने पहले)
9.1: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
9:46 PM (एक महीने पहले)
Score 91/2
Batsman संजू सैमसन 48(24b 5*4 3*6)
Bowler रोमारियो शेफर्ड 1-0-13-0
8.6: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| तभी फील्डर ने अपने पैर से गेंद को रोकना चाहा लेकिन बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
9:46 PM (एक महीने पहले)
8.5: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, इस बार गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई हलकी अपील, अम्पायर ने मना कर दिया|
9:45 PM (एक महीने पहले)
8.4: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, चौका!! संजू के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ शॉट खेला| तभी फील्डर तेज़ी से अपने बाँए ओर भागकर आए लेकिन ओवररन कर बैठे| जिसके कारण बॉल उनके हाथों में नहीं आई और पैर के बीच से होकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 
9:44 PM (एक महीने पहले)
8.3: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, छक्का!! खूबसूरत शॉट संजू ने लगाया है यहाँ पर!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
9:43 PM (एक महीने पहले)
8.2: सूर्यकुमार यादव को रोमारियो शेफर्ड, विकेट लाइन की गेंद को स्काई ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला है|
9:43 PM (एक महीने पहले)
8.1: संजू सैमसन को रोमारियो शेफर्ड, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9:42 PM (एक महीने पहले)
Score 78/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 16(12b 1*4 1*6)
Bowler गुडाकेश मोती 1-0-11-0
7.6: सूर्यकुमार यादव को गुडाकेश मोती, चौका!! स्पिनर के खिलाफ स्काई ने अपना पसंदीदा स्वीप शॉट खेला है| ऐसे में घुटना ज़मीन में टिकाते हुए स्वीप किया और गेंद शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के बाँए ओर से निकल गई सीमा रेखा की तरफ चार रनों के लिए|
9:41 PM (एक महीने पहले)
7.5: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
9:40 PM (एक महीने पहले)
7.4: सूर्यकुमार यादव को गुडाकेश मोती, लॉन्ग ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने शॉट खेलकर एक रन लिया है|
9:40 PM (एक महीने पहले)
7.3: सूर्यकुमार यादव को गुडाकेश मोती, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
9:40 PM (एक महीने पहले)
7.2: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9:39 PM (एक महीने पहले)
7.1: संजू सैमसन को गुडाकेश मोती, चौका!! इसी के साथ संजू ने मोती का स्वागत बाउंड्री लगाकर किया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर फील्डर के ऊपर से खेला| ऐसे में गेंद एक टप्पा एक्स्ट्रा कवर्स बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
9:38 PM (एक महीने पहले)
Score 67/2
Batsman संजू सैमसन 30(16b 3*4 2*6)
Bowler जेसन होल्डर 2-0-20-1
6.6: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
9:37 PM (एक महीने पहले)
6.5: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, विकेट लाइन की गेंद को स्काई ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए इस बार एक रन लिया है|
9:36 PM (एक महीने पहले)
6.4: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, छक्का!! स्काई ने खेला अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर स्क्वायर लेग की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल और गेंद गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
9:35 PM (एक महीने पहले)
6.3: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9:35 PM (एक महीने पहले)
6.2: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, चौका!! संजू के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के दाहिने तरफ से शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाती हुई गैप में गई सीधा लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
9:34 PM (एक महीने पहले)
6.1: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9:31 PM (एक महीने पहले)
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! साथ में ड्रिंक्स ब्रेक भी लिया गया है| 6 ओवर के बाद 53/2 भारत, लक्ष्य से 143 रन दूर| दो बल्लेबाजों को गंवाने के बाद अब कप्तान स्काई ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी की सम्भाला है| इस दौरान विंडीज गेंदबाजों के चीजों को टाईट रखा हुआ है और भारत को खुलकर रन्स नहीं बनाने दिए हैं|
9:30 PM (एक महीने पहले)
Score 53/2
Batsman संजू सैमसन 24(13b 2*4 2*6)
Bowler मैथ्यू फोर्ड 3-0-22-0
5.6: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन का मौका नहीं बन सका|
9:29 PM (एक महीने पहले)
5.5: सूर्यकुमार यादव को मैथ्यू फोर्ड, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9:28 PM (एक महीने पहले)
5.4: सूर्यकुमार यादव को मैथ्यू फोर्ड, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
9:28 PM (एक महीने पहले)
5.3: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, लेग बाई के रूप में आया एक रन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद की लाइन से बीट हो गए और बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
9:27 PM (एक महीने पहले)
5.2: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, चौका!! इसी के साथ भारतीय टीम का 50 रन पूरा हुआ है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई चार रनों के लिए|
9:26 PM (एक महीने पहले)
5.1: सूर्यकुमार यादव को मैथ्यू फोर्ड, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
9:26 PM (एक महीने पहले)
5.1: सूर्यकुमार यादव को मैथ्यू फोर्ड, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
9:24 PM (एक महीने पहले)
Score 45/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 1(3b 0*4 0*6)
Bowler जेसन होल्डर 1-0-6-1
4.6: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, सिंगल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| 5 के बाद 45/2 भारत|
9:23 PM (एक महीने पहले)
4.5: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, लेग बाई के रूप में आया दो रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई जहाँ से 2 रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
9:23 PM (एक महीने पहले)
4.5: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|
9:22 PM (एक महीने पहले)
4.4: सूर्यकुमार यादव को जेसन होल्डर, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले को बीट करती हुई थाई पैड्स को लगी| रन नहीं आ सका|
9:21 PM (एक महीने पहले)
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने अब मैदान पर आए हैं...
9:21 PM (एक महीने पहले)
4.3: ईशान किशन को जेसन होल्डर, आउट!! कैच आउट!!! कॉट शिमरन हेटमायर बोल्ड जेसन होल्डर| दूसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 10 रन बनाकर ईशान किशन बने जेसन होल्डर का पहला शिकार| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| ईशान ने इसपर अपना पसंदीदा पुल शॉट खेला| जब बल्ले से लगी तो ऐसा लगा कि स्टैंड्स में चली जायेगी लेकिन बल्ले के टो एंड पर लगी जिसकी वजह से उसमें ताक़त नहीं लगा पाए| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया है| 41/2 भारत|
9:20 PM (एक महीने पहले)
4.2: ईशान किशन को जेसन होल्डर, चौका! स्मैशड थ्रू कवर्स!! शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर हवा में ड्राइव किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
9:20 PM (एक महीने पहले)
4.1: ईशान किशन को जेसन होल्डर, प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर स्विंग होकर बाहर गई छोटी गेंद|कट शॉट इस गेंद पर खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
9:20 PM (एक महीने पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, जेसन होल्डर के हाथों में थमाई गई बॉल...
9:19 PM (एक महीने पहले)
Score 37/1
Batsman ईशान किशन 6(3b 1*4 0*6)
Bowler मैथ्यू फोर्ड 2-0-15-0
3.6: ईशान किशन को मैथ्यू फोर्ड, ऑफ़ ड्राइव करना चाहा| स्विंग होकर अंदर आई गेंद| इन साइड एज लेकर लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन पाया| 4 के बाद 37/1 भारत|
9:18 PM (एक महीने पहले)
3.5: ईशान किशन को मैथ्यू फोर्ड, चौका!!! पहली बाउंड्री ईशान के बल्ले से आती हुई| पैरों पर डाली गई फुल गेंद| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| गैप में गई गेंद जहाँ से मिड विकेट से चौका बटोरा गया है|
9:17 PM (एक महीने पहले)
3.4: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, क्विक सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| वरना फील्डर द्वारा फील्ड किया गया वर्मा और भी रन्स बन सकते थे|
9:17 PM (एक महीने पहले)
3.3: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
9:16 PM (एक महीने पहले)
3.2: ईशान किशन को मैथ्यू फोर्ड, सिंगल!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना खाता खोला है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
9:15 PM (एक महीने पहले)
3.1: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक शॉट खेला| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
9:14 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं...
9:13 PM (एक महीने पहले)
Score 29/1
Batsman अभिषेक शर्मा 10(11b 2*4 0*6)
Bowler अकील हुसैन 2-0-22-1
2.6: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, आउट!! कैच आउट!! कॉट शिमरन हेटमायर बोल्ड अकील हुसैन| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 29 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 10 रन बनाकर अभिषेक शर्मा बने अकील हुसैन का पहला शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड पर जोर से मारने चले गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर लेग साइड पर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा गया है| 29/1 भारत|
9:13 PM (एक महीने पहले)
2.5: संजू सैमसन को अकील हुसैन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार सीधे बल्ले से बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| समझदारी के साथ सिंगल लिया है|
9:12 PM (एक महीने पहले)
2.4: संजू सैमसन को अकील हुसैन, छक्का!! कड़क पुल शॉट संजू के बल्ले से निकलता हुआ| लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ ने छह रन बटोरा है|
9:11 PM (एक महीने पहले)
2.3: संजू सैमसन को अकील हुसैन, डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन ऑफ़ साइड पर गैप हासिल नहीं कर पाए संजू| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
9:10 PM (एक महीने पहले)
2.2: संजू सैमसन को अकील हुसैन, छक्का! बाउंड्री के बाद अब संजू के बल्ले से बड़ा शॉट आया है| पैरों पर डाली गई फुल गेंद| इसपर अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए हैं|
9:10 PM (एक महीने पहले)
2.1: संजू सैमसन को अकील हुसैन, चौका!!! लेग स्टम्प पर जाकर अपने लिए रूम बनाया है| विप मिल गई इस वजह से कट शॉट लगाने का मौका बन गया| पॉइंट पर एक बड़ा गैप मिला जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
9:08 PM (एक महीने पहले)
Score 12/0
Batsman संजू सैमसन 1(2b 0*4 0*6)
Bowler मैथ्यू फोर्ड 1-0-7-0
1.6: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, सिंगल के साथ संजू सैमसन ने अपना खाता खोला है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल से काम चलाया है| 12/0 भारत|
9:08 PM (एक महीने पहले)
1.5: संजू सैमसन को मैथ्यू फोर्ड, प्ले एंड मिस!! शार्प इन स्विंगर से बल्लेबाज को चकमा दिया है| आगे आकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन स्विंग से पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
9:07 PM (एक महीने पहले)
1.4: अभिषेक शर्मा को मैथ्यू फोर्ड, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
9:05 PM (एक महीने पहले)
कनकशन टेस्ट - ओहो!! अभिषेक शर्मा ने यहाँ पर पुल शॉट लगाना चाहा और बल्ले के ऊपरी भाग को लगाकर गेंद हेलमेट से टकराई है| तभी मैदान में फ़िजियो भागकर आए हैं और फ़िलहाल अभिषेक का कनकशन टेस्ट चल रहा है...
9:05 PM (एक महीने पहले)
1.3: अभिषेक शर्मा को मैथ्यू फोर्ड, स्विंग एंड मिस!! हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेलने गए| बल्ले के उपरी भाग को लगी और फिर हेलमेट से जाकर टकराई| ऑफ़ साइड पर गई, कोई रन नहीं हुआ| इस बेचेह अम्पायर ने फिजियो की तरफ इशारा किया है|
9:04 PM (एक महीने पहले)
1.2: अभिषेक शर्मा को मैथ्यू फोर्ड, अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
9:04 PM (एक महीने पहले)
1.2: अभिषेक शर्मा को मैथ्यू फोर्ड, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
9:03 PM (एक महीने पहले)
1.1: अभिषेक शर्मा को मैथ्यू फोर्ड, चौका!!! बैक ऑफ़ लेंथ से की है शुरुआत| बैक फुट से रहकर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| गैप में गिरी गेंद और प्रैक्टिस पिच पर टप्पा खाई और सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
9:02 PM (एक महीने पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने मैथ्यू फोर्ड आए हैं...
9:02 PM (एक महीने पहले)
Score 5/0
Batsman अभिषेक शर्मा 5(6b 1*4 0*6)
Bowler अकील हुसैन 1-0-5-0
0.6: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| पहले ओवर से आये 5 रन|
9:02 PM (एक महीने पहले)
0.5: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, इस बार सीम अप डेलिवरी डाली गई| शॉर्ट कवर्स की तरफ अच्छा पंच शॉट खेला फ्रंट फुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन का मौका नहीं बन सका है|
9:01 PM (एक महीने पहले)
0.4: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9:01 PM (एक महीने पहले)
0.3: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसपर बल्ला चलाया है|
9:00 PM (एक महीने पहले)
0.2: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, चौका!! पहली बाउंड्री इस रन चेज में आती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद| शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9:00 PM (एक महीने पहले)
0.1: अभिषेक शर्मा को अकील हुसैन, डॉट गेंद के साथ हुई रन चेज की शुरुआत!! आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड किया है|
8:54 PM (एक महीने पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
8:54 PM (एक महीने पहले)
हालाँकि आज भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कुछ कैच ड्रॉप किया है जबकि रन आउट के भी मौकों को गंवाते हुए दिखाई दिए हैं| जिसका असर स्कोर बोर्ड पर नज़र आ रहा है| इसी बीच भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम इस 196 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए सेमी फ़ाइनल में पहुँच जाती है? या फिर वेस्ट इंडीज़ की टीम 195 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बना लेती है| तो बने रहिएगा रन चेज़ में हमारे साथ इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए|
8:54 PM (एक महीने पहले)
जिसके बाद मैदान पर आए इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर (27) ने तेज़ गति से रन बनाना शुरू कर दिया| इसी बीच भारतीय कप्तान स्काई ने गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह को लगाया और उन्होंने एक ही ओवर में हेटमायर और रॉस्टन चेज (40) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| हालाँकि कुछ देर बाद हार्दिक ने आकर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (14) को कैच आउट करवाया और अपनी टीम को एक बड़ी सफ़लता निकालकर दिया| हालाँकि उसके बाद मैदान पर आए रोवमन पॉवेल (34) ने एक तरफ से रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और जेसन होल्डर (37) के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| ऐसे में दोनों बल्लेबाजों ने अंत तक खेलकर पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम के स्कोर को 195 रनों तक पहुँचाया|
8:51 PM (एक महीने पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम बनेगी कौन? जी हाँ पहली पारी तो यहाँ पर हो गई है समाप्त!! ऐसे में अब है दूसरी पारी का इंतज़ार जहाँ हमें ये पता चल जाएगा की सेमी फ़ाइनल में भारतीय टीम जाएगी या फिर वेस्ट इंडीज़ की सेना!! वैसे तो इस करो या मरो वाले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाज़ी करके दिखाया है!! इसी बीच शाइ होप की सेना के कुछ बल्लेबाजों के द्वारा खेली गई छोटी-छोटी पारियों की बदौलत अब वेस्ट इंडीज़ ने भारतीय टीम के सामने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई होप की आर्मी ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की| तभी कप्तान शाइ होप (32) ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए|
8:46 PM (एक महीने पहले)
Score 195/4
Batsman जेसन होल्डर 37(22b 2*4 3*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 4-0-36-2
19.6: जेसन होल्डर को जसप्रीत बुमराह, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसे लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले पर नहीं ले पाए और पैड्स को लगी गेंद| रन का मौका नहीं बन सका| इसी के साथ 195 रन पर वेस्ट इंडीज की पारी समाप्त हुई| अब भारत को अगर सेमी फाइनल में जाना है तो उन्हें 196 रन बनाने होंगे|
8:44 PM (एक महीने पहले)
19.5: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
8:44 PM (एक महीने पहले)
19.4: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, चौका!!! लो फुल टॉस डाली इस बार| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| गैप से चार रन मिल गया है|
8:43 PM (एक महीने पहले)
19.3: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद| उसे सामने की तरफ खेला| गैप में गई जहाँ से दो रन मिल पायेगा|
8:42 PM (एक महीने पहले)
19.2: जेसन होल्डर को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
8:42 PM (एक महीने पहले)
19.1: जेसन होल्डर को जसप्रीत बुमराह, छक्का!!! जद्दी की स्लोवर गेंद को पढ़ लिया| अपनी लॉन्ग हैंडल का इस्तेमाल करते हुए उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
8:41 PM (एक महीने पहले)
Score 181/4
Batsman जेसन होल्डर 30(19b 2*4 2*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 4-0-43-0
18.6: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
8:40 PM (एक महीने पहले)
18.5: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया गया है|
8:39 PM (एक महीने पहले)
18.4: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, वाइड यॉर्कर डाली| बल्लेबाज से दूर रखी| ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिला है|
8:38 PM (एक महीने पहले)
18.4: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, वाइड!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर इस गेंद को डाल बैठे| बल्लेबाज से दूर थी| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
8:38 PM (एक महीने पहले)
18.3: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, कैच ड्रॉप!! 27 के स्कोर पर रोवमन पॉवेल को मिला जीवनदान| मिड विकेट बाउंड्री से आगे भागते हुए फील्डर अभिषेक ने कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| इस बीच एक रन का मौका बन गया| पैड्स पर डाली गई फुल गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया था जो हवा में चला गया था|
8:37 PM (एक महीने पहले)
18.2: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, स्लोवर गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से उसे लेग साइड पर लपेटने गए| टॉप एज लेकर कीपर को बीट करते हुए शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से वरुण ने उसे रोक दिया है|
8:36 PM (एक महीने पहले)
18.1: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| सामने की तरफ हवा में गेंद को उठाकर मारा| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
8:35 PM (एक महीने पहले)
Score 175/4
Batsman रोवमन पॉवेल 27(14b 2*4 2*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 3-0-23-2
17.6: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, चौका!!! शॉर्ट फाइन लेग पर वरुण से हुई चूक| गेंद पर डाईव तो लगाई लेकिन उसे रोक नहीं पाए| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
8:34 PM (एक महीने पहले)
17.5: जेसन होल्डर को जसप्रीत बुमराह, स्लोवर गेंद| लेग साइड पर उसे खेला लेकिन एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर| डीप में इस गेंद को फील्ड किया गया है|
8:33 PM (एक महीने पहले)
17.4: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, इस बार तेज गति से डाली गई फुल टॉस गेंद| गति के साथ पैड्स पर आई|लेग साइड पर उसे फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिला है|
8:33 PM (एक महीने पहले)
17.3: जेसन होल्डर को जसप्रीत बुमराह, जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्लॉग किया जिसे हार्दिक ने डीप में रोका है| एक ही रन यहाँ पर मिल पायेगा|
8:32 PM (एक महीने पहले)
17.2: जेसन होल्डर को जसप्रीत बुमराह, चौका!!! स्लोवर गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से उसे घसीटा और लेग साइड पर खेला| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर बाउंड्री बटोरी है|
8:31 PM (एक महीने पहले)
17.1: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ उसपर शॉट खेला| लॉन्ग ऑन से अपने दाहिने तरफ जाते हुए फील्डर ने गेंद को रोका| एक ही रन मिला है|
8:30 PM (एक महीने पहले)
Score 163/4
Batsman जेसन होल्डर 20(12b 1*4 2*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 4-0-40-1
16.6: जेसन होल्डर को वरुण चक्रवर्ती, वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया| वाइड की मांग थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
8:29 PM (एक महीने पहले)
16.5: जेसन होल्डर को वरुण चक्रवर्ती, चौका!!! लेग स्पिन डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8:29 PM (एक महीने पहले)
16.4: जेसन होल्डर को वरुण चक्रवर्ती, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| डीप पॉइंट पर ईशान ने अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाज ने गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
8:28 PM (एक महीने पहले)
16.3: जेसन होल्डर को वरुण चक्रवर्ती, छक्का!! अपनी लम्बाई का पूरा फायदा उठाया है बल्लेबाज ने यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
8:28 PM (एक महीने पहले)
16.2: रोवमन पॉवेल को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| गैप से एक रन मिला है|
8:27 PM (एक महीने पहले)
16.1: जेसन होल्डर को वरुण चक्रवर्ती, फ्रेंच कट!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन विकटों को छोड़ते हुए गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
8:26 PM (एक महीने पहले)
Score 149/4
Batsman रोवमन पॉवेल 20(10b 1*4 2*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 3-0-37-0
15.6: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति जिससे आये 24 रन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
8:25 PM (एक महीने पहले)
15.5: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, छक्का!! ओहोहो, ये भी कमाल का शॉट लगाया है| ये आया अम्पायर का इशारा छह रनों का| पैरों पर डाली गई गेंद| फ्लिक शॉट खेला गया स्क्वायर लेग की ओर| गेंद हवा में तैरती हुई सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
8:25 PM (एक महीने पहले)
15.5: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! एंगल से बाहर निकलती हुई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
8:24 PM (एक महीने पहले)
15.4: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, छक्का!! ओहोहो 98 मीटर लम्बा सिक्स!! ये है कैरेबियन पॉवर!! ये एक ताक़त भरा पुल है| टप्पा खाकर अंदर आई गेंद| लेंथ में छोटी थी| उसपर पुल लगाया और स्टैंड्स में काफी दूर गेंद को भेज दिया है|
8:23 PM (एक महीने पहले)
15.4: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, वाइड और चौका!!! शार्प बाउंसर डाली गई गेंद जो बल्लेबाज के काफी ऊपर से निकली| कीपर ने छलांग लगाते हुए हुए बॉल को अपने दस्तानों में लेना चाहा लेकिन दूर रह गई उनसे गेंद| थर्ड मैन की ओर से चार रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
8:22 PM (एक महीने पहले)
15.3: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| जोर से उठाकर सामने की तरफ मारा| मिस टाइम हुआ| बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड ऑन की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक रन का मौका बन गया जब तक फील्डर उसतक पहुँच पाते|
8:21 PM (एक महीने पहले)
15.2: जेसन होल्डर को अर्शदीप सिंह, गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रूम नहीं दिया जा रहा बल्लेबाजों को जो अच्छी बात है|
8:21 PM (एक महीने पहले)
15.1: रोवमन पॉवेल को अर्शदीप सिंह, क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
8:19 PM (एक महीने पहले)
Score 125/4
Batsman जेसन होल्डर 6(5b 0*4 1*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 4-0-40-1
14.6: जेसन होल्डर को हार्दिक पंड्या, छक्का!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! जेसन होल्डर ने सिक्स लगाकर अपना खाता भी खोला है!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर जोर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8:18 PM (एक महीने पहले)
14.5: जेसन होल्डर को हार्दिक पंड्या, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:18 PM (एक महीने पहले)
14.4: जेसन होल्डर को हार्दिक पंड्या, एक और अच्छी गेंद| गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नही आया|
8:17 PM (एक महीने पहले)
14.3: जेसन होल्डर को हार्दिक पंड्या, हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
8:16 PM (एक महीने पहले)
14.2: जेसन होल्डर को हार्दिक पंड्या, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पुश करने का प्रयास लेकिन उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| संजू की तरफ से कैच की अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
8:16 PM (एक महीने पहले)
जेसन होल्डर अगले बल्लेबाज हैं...
8:14 PM (एक महीने पहले)
14.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को हार्दिक पंड्या, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हार्दिक पंड्या को मिली पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से थर्ड मैन की ओर गाइड करना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर संजू सैमसन के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 119/4 वेस्ट इंडीज़|
8:11 PM (एक महीने पहले)
Score 119/3
Batsman शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड 14(8b 0*4 1*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 3-0-26-1
13.6: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को वरुण चक्रवर्ती, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:10 PM (एक महीने पहले)
13.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर 2 रन हासिल किया है|
8:09 PM (एक महीने पहले)
13.4: रोवमन पॉवेल को वरुण चक्रवर्ती, इस बार ऑफ़ स्टम्प से टर्न होकर अंदर आई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया गया जहाँ से एक रन मिल गया है|
8:09 PM (एक महीने पहले)
13.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को वरुण चक्रवर्ती, पैड्स पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर इसे खेला और गैप से एक रन हासिल किया है|
8:09 PM (एक महीने पहले)
13.2: रोवमन पॉवेल को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:07 PM (एक महीने पहले)
13.1: रोवमन पॉवेल को वरुण चक्रवर्ती, नॉट आउट!!! अम्पायर्स कॉल हो गया!!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन से चकमा खा गए| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने नकारा| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान स्काई ने रिव्यु लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप्स को किस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से अम्पायर्स कॉल हो गया और नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
8:06 PM (एक महीने पहले)
Score 113/3
Batsman रोवमन पॉवेल 1(3b 0*4 0*6)
Bowler अक्षर पटेल 4-0-35-0
12.6: रोवमन पॉवेल को अक्षर पटेल, लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
8:06 PM (एक महीने पहले)
12.5: रोवमन पॉवेल को अक्षर पटेल, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
8:05 PM (एक महीने पहले)
12.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अक्षर पटेल, सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:05 PM (एक महीने पहले)
12.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अक्षर पटेल, इस बार बाहर की तरफ गेंद को रखा| बल्लेबाज इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
8:04 PM (एक महीने पहले)
12.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अक्षर पटेल, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद थी| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
8:04 PM (एक महीने पहले)
12.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अक्षर पटेल, कैच ड्रॉप और छक्का मिल जाएगा!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को 2 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| फील्डर तिलक वर्मा जो बाउंड्री लाइन से थोड़ा आगे खड़े थे उन्होंने हवा में उछलकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनकी उँगलियों में लगकर सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए|
8:03 PM (एक महीने पहले)
Score 103/3
Batsman रोवमन पॉवेल 0(1b 0*4 0*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 2-0-11-2
11.6: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
8:02 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज रोवमन पॉवेल हैं...
8:01 PM (एक महीने पहले)
11.5: रॉस्टन चेज को जसप्रीत बुमराह, आउट!! कैच आउट!!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड जसप्रीत बुमराह| एक ही ओवर में दो विकेट लेकर जस्सी ने भारत को गेम में ऊपर ला दिया है| 40 रन बनाकर रॉस्टन चेज बने जसप्रीत बुमराह का दूसरा शिकार| स्लोवर गेंद ने यहाँ पर काम कर दिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई स्लोवर गेंद| बल्लेबाज उसे पढ़ नहीं सके| गेंद की लाइन में बल्ले को ले आये जिसकी वजह से बल्ले पर लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| स्काई ने अपने दाहिने तरफ गेंद को आता हुआ देखा और दोनों हाथों से कैच के लिए गए| अंत में फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर कैच को पूरा किया है| 103/3 वेस्ट इंडीज|
8:00 PM (एक महीने पहले)
11.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को जसप्रीत बुमराह, क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
7:59 PM (एक महीने पहले)
शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड अगले बल्लेबाज हैं...
7:57 PM (एक महीने पहले)
11.3: शिमरन हेटमायर को जसप्रीत बुमराह, आउट!! कैच आउट!! बल्लेबाज़ का रिव्यु यहाँ पर हुआ असफल!! शिमरन हेटमायर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी एक बार फिर से हेटमायर की विकेट यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के करीब से होकर गेंद थाई पैड्स को लगी और कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद संजू ने गेंद को पकड़ा और कैच की अपील करने लगे| ऐसे में अम्पायर ने आउट दिया लेकिन बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास गई थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 102/2 वेस्ट इंडीज़|
7:56 PM (एक महीने पहले)
11.2: शिमरन हेटमायर को जसप्रीत बुमराह, दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन बटोरा है|
7:55 PM (एक महीने पहले)
11.1: रॉस्टन चेज को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज़ टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
7:54 PM (एक महीने पहले)
Score 99/1
Batsman शिमरन हेटमायर 25(10b 1*4 2*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 2-0-20-1
10.6: शिमरन हेटमायर को वरुण चक्रवर्ती, एक बार फिर से दुग्गी लेने में कामयाब हो गए बल्लेबाज़!! लेग साइड की ओर फिर से हलके हाथों से शॉट खेला और तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया|
7:53 PM (एक महीने पहले)
10.5: शिमरन हेटमायर को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन लिया है|
7:53 PM (एक महीने पहले)
10.4: शिमरन हेटमायर को वरुण चक्रवर्ती, चौका!! इस दफ़ा हेटमायर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बैक फुट से डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया जहाँ से बाउंड्री मिल गया|
7:52 PM (एक महीने पहले)
10.3: शिमरन हेटमायर को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! इस बार भी पटकी हुई गेंद थी जिसको बल्लेबाज़ ने इस बार मिड विकेट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से भागर 2 रन लिया है|
7:52 PM (एक महीने पहले)
10.2: शिमरन हेटमायर को वरुण चक्रवर्ती, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
7:51 PM (एक महीने पहले)
10.1: रॉस्टन चेज को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
7:50 PM (एक महीने पहले)
Score 82/1
Batsman रॉस्टन चेज 38(22b 5*4 1*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 3-0-34-0
9.6: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला गया है| 10 के बाद 82/1 वेस्ट इंडीज|
7:49 PM (एक महीने पहले)
9.6: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, वाइड!!! एक और वाइड यहाँ पर आई है| इस बार रूम बनाकर खेलना चाहा| हार्दिक ने बाहर डाला| बल्लेबाज से तो दूर रही लेकिन वाइड लाइन के बाहर निकल गई| वाइड का इशारा यहाँ भी आया|
7:49 PM (एक महीने पहले)
9.6: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, वाइड!!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने दाएं ओर जाते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
7:48 PM (एक महीने पहले)
9.5: शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7:47 PM (एक महीने पहले)
9.4: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, इस बार भी वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| दूर रहकर बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए ऑफ़ साइड पर पंच किया एक रन के लिए|
7:46 PM (एक महीने पहले)
9.4: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, वाइड!!! रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए| हार्दिक ने बाहर डाली गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर रह गई जिसकी वजह से वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
7:46 PM (एक महीने पहले)
9.3: शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
7:45 PM (एक महीने पहले)
9.2: शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, छक्का!! शिमरन हेटमायर के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगा दिया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई छह रनों के लिए|
7:44 PM (एक महीने पहले)
9.1: शिमरन हेटमायर को हार्दिक पंड्या, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
7:42 PM (एक महीने पहले)
Score 69/1
Batsman शिमरन हेटमायर 1(1b 0*4 0*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 1-0-3-1
8.6: शिमरन हेटमायर को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
7:41 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर हैं...
7:40 PM (एक महीने पहले)
8.5: शाइ होप को वरुण चक्रवर्ती, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! पहले विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 68 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 32 रन बनाकर शाइ होप बने वरुण चक्रवर्ती का पहला शिकार| काफी देर से जूझ रहे थे बल्लेबाज और इस बार ऑफ़ स्पिन से चकमा खा गए| बैक फुट से रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन और टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए गेंद सीधा विकटों से जा टकराई और बूम| 68/1 वेस्ट इंडीज|
7:40 PM (एक महीने पहले)
8.4: शाइ होप को वरुण चक्रवर्ती, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कर शॉट इस गेंद पर खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
7:39 PM (एक महीने पहले)
8.3: रॉस्टन चेज को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! टर्न होकर अंदर आई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
7:39 PM (एक महीने पहले)
8.2: रॉस्टन चेज को वरुण चक्रवर्ती, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्लॉग स्वीप करने गए लेकिन फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
7:38 PM (एक महीने पहले)
8.1: शाइ होप को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ़ स्पिन से की है शुरुआत!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7:39 PM (एक महीने पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, वरुण चक्रवर्ती के हाथों में थमाई गई बॉल...
7:37 PM (एक महीने पहले)
Score 66/0
Batsman शाइ होप 31(30b 3*4 1*6)
Bowler अक्षर पटेल 3-0-25-0
7.6: शाइ होप को अक्षर पटेल, सिंगल के साथ अक्षर के ओवर की हुई है समाप्ति| इसपर फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला है|
7:37 PM (एक महीने पहले)
7.5: शाइ होप को अक्षर पटेल, 2 रन से यहाँ पर काम चलाया गया है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर घुटना टिकते हुए स्लॉग किया मिड विकेट की ओर दो रनो के लिए| इस बीच चेज लड़खड़ाए भी लेकिन तेजी से रन पूरा कर लिया है|
7:36 PM (एक महीने पहले)
7.4: शाइ होप को अक्षर पटेल, आर्म बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं मिल पाया|
7:36 PM (एक महीने पहले)
7.3: शाइ होप को अक्षर पटेल, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है|
7:35 PM (एक महीने पहले)
7.2: रॉस्टन चेज को अक्षर पटेल, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
7:35 PM (एक महीने पहले)
7.1: रॉस्टन चेज को अक्षर पटेल, चौका!!! शॉर्ट थर्ड मैन पर जस्सी से दूर रह गई गेंद| अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल कर ली है|
7:34 PM (एक महीने पहले)
Score 56/0
Batsman रॉस्टन चेज 30(16b 4*4 1*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 2-0-21-0
6.6: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, क्विक सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
7:33 PM (एक महीने पहले)
6.5: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, छक्का!!! ऑन द राइज खेला गया शॉट| गुड लेंथ गेंद पर खड़े-खड़े शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा मिड विकेट बाउंड्री के पार चली गई छह रनों के लिए|
7:32 PM (एक महीने पहले)
6.4: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया है|
7:32 PM (एक महीने पहले)
6.3: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, टैप एंड रन से यहाँ पर काम चलाया है| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया है|
7:31 PM (एक महीने पहले)
6.2: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, क्रैकिंग डेलिवरी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| प्ले एंड मिस!! बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास निकल गई गेंद|
7:30 PM (एक महीने पहले)
6.1: रॉस्टन चेज को हार्दिक पंड्या, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| हार्ड लेंथ गेंद| डिफेंड करने गए| बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ गई| फील्डर ने डीप में उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन का मौका बना है|
7:28 PM (एक महीने पहले)
ड्रिंक्स का हुआ समय!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 45/0 है वेस्ट इंडीज़| फ़िलहाल क्रीज़ पर विंडीज़ टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ मौजूद हैं और शाइ होप एक तरफ से तेज़ गति से रन बना रहे हैं जबकि रॉस्टन चेज भी ताबड़तोड़ अंदाज़ में मिल रहे मौको पर बाउंड्री जड़ रहे हैं| हालाँकि रॉस्टन चेज को 14 रनों के स्कोर पर एक बार जीवनदान मिल गया है| जिसका अब वो फ़ायदा उठाना ज़रूर चाहेंगे| ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ा जाए|
7:27 PM (एक महीने पहले)
Score 45/0
Batsman रॉस्टन चेज 20(11b 4*4 0*6)
Bowler अक्षर पटेल 2-0-15-0
5.6: रॉस्टन चेज को अक्षर पटेल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| पॉवर प्ले हुआ समाप्त| 45/0 वेस्ट इंडीज|
7:26 PM (एक महीने पहले)
5.5: रॉस्टन चेज को अक्षर पटेल, चौका!!! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ चेज ने इसपर स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा है|
7:26 PM (एक महीने पहले)
5.4: रॉस्टन चेज को अक्षर पटेल, इस बार रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहा| धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे ऑफ़ साइड पर खेलना चाहा लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए|
7:26 PM (एक महीने पहले)
5.3: शाइ होप को अक्षर पटेल, इस बार सिंगल से काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला है|
7:25 PM (एक महीने पहले)
5.2: शाइ होप को अक्षर पटेल, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ है|
7:25 PM (एक महीने पहले)
5.1: शाइ होप को अक्षर पटेल, चौका!!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर एक बड़ा गैप था और उसी तरफ गेंद को प्लेस कर दिया| पॉइंट फील्डर को बीट करते हुए गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:24 PM (एक महीने पहले)
Score 35/0
Batsman शाइ होप 20(22b 2*4 1*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 1-0-7-0
4.6: शाइ होप को जसप्रीत बुमराह, सिंगल के साथ जस्सी के एक शानदार ओवर की समाप्ति हुई है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डीप पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
7:23 PM (एक महीने पहले)
4.5: रॉस्टन चेज को जसप्रीत बुमराह, कैच ड्रॉप और एक रन मिल गया!! इसी बीच रॉस्टन चेज को 14 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर हवा में ऊँची गई| जिसके बाद कवर पर मौजूद फील्डर अभिषेक शर्मा ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर छिटकी और सीने पर लगकर जब ज़मीन की तरफ गिरने लगी तो फील्डर ने वापिस से अपने दाहिने हाथ से कैच पकड़ना चाहा लेकिन असफल रहे और बल्लेबाज़ को जीवनदान दे बैठे| इसी दौरान बल्लेबाज़ ने भागकर एक रन लिया|
7:22 PM (एक महीने पहले)
4.4: रॉस्टन चेज को जसप्रीत बुमराह, चौका!! रॉस्टन चेज के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और जानबूझकर कीपर के ऊपर से हवा में स्कूप शॉट खेला| गेंद एक टप्पा खाकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
7:21 PM (एक महीने पहले)
4.3: शाइ होप को जसप्रीत बुमराह, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हलके हाथों से ड्राइव किया और तेज़ी से भागकर एक रन हासिल किया है|
7:20 PM (एक महीने पहले)
4.2: शाइ होप को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
7:20 PM (एक महीने पहले)
4.1: शाइ होप को जसप्रीत बुमराह, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:19 PM (एक महीने पहले)
Score 28/0
Batsman शाइ होप 18(18b 2*4 1*6)
Bowler अक्षर पटेल 1-0-5-0
3.6: शाइ होप को अक्षर पटेल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7:19 PM (एक महीने पहले)
3.5: शाइ होप को अक्षर पटेल, ऑफ साइड की ओर गेंद को होप ने खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
7:18 PM (एक महीने पहले)
3.4: शाइ होप को अक्षर पटेल, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
7:18 PM (एक महीने पहले)
3.3: शाइ होप को अक्षर पटेल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ है|
7:18 PM (एक महीने पहले)
3.2: शाइ होप को अक्षर पटेल, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:15 PM (एक महीने पहले)
3.1: शाइ होप को अक्षर पटेल, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर होप के बल्ले से आई है!! इस बार ऑफ साइड की ओर गैप में शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल किया है|
7:14 PM (एक महीने पहले)
Score 23/0
Batsman रॉस्टन चेज 10(6b 2*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 2-0-13-0
2.6: रॉस्टन चेज को अर्शदीप सिंह, चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
7:13 PM (एक महीने पहले)
2.5: रॉस्टन चेज को अर्शदीप सिंह, चौका!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गिरी जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7:13 PM (एक महीने पहले)
2.4: शाइ होप को अर्शदीप सिंह, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| गुड लेंथ गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
7:12 PM (एक महीने पहले)
2.3: रॉस्टन चेज को अर्शदीप सिंह, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7:11 PM (एक महीने पहले)
2.2: रॉस्टन चेज को अर्शदीप सिंह, ओहो!! इस बार रन आउट का मौका बन गया था लेकिन फील्डर वरुण ने गलत एंड पर थ्रो कर दिया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| ऐसे में रॉस्टन रन लेने भागे लेकिन होप तो गेंद की तरफ ही देख रहे थे| इसी बीच एक टप्पा खाकर गेंद वहां मौजूद फील्डर के पास गई| जिसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने बॉल को नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| तभी शाइ हॉप अपने क्रीज़ में वापिस आए और रॉस्टन जो आधी क्रीज़ पर खड़े थे उन्हें रन लेने से मना कर दिया| ऐसे में रॉस्टन अपने क्रीज़ की तरफ भागे और आसानी से पहुँच भी गए| हालाँकि फील्डर अगर कीपर की तरफ थ्रो करते तो विकेट मिल सकता था| कोई रन नहीं हुआ और नहीं नुकसान हुआ यहाँ पर|
7:10 PM (एक महीने पहले)
2.1: रॉस्टन चेज को अर्शदीप सिंह, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
7:09 PM (एक महीने पहले)
Score 13/0
Batsman शाइ होप 12(11b 1*4 1*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 1-0-10-0
1.6: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से ड्राइव किया| बॉल सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
7:09 PM (एक महीने पहले)
1.5: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने के लिए अपने बल्ले को घुमाया लेकिन गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
7:08 PM (एक महीने पहले)
1.4: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स विंडीज़ टीम के कप्तान शाइ होप के बल्ले से आया है!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद मैदान के बाहर जाकर गिरी| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया है|
7:07 PM (एक महीने पहले)
1.3: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, एक और डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से कवर्स की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद विकटों के ऊपर से होती हुई कीपर के बाँए ओर गई| तभी संजू ने उसे डाईव लगाकर पकड़ा| रन नहीं आ सका|
7:06 PM (एक महीने पहले)
1.2: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
7:05 PM (एक महीने पहले)
1.1: शाइ होप को हार्दिक पंड्या, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया और क्रीज़ से बाहर रन लेने आए| तभी फील्डर को बॉल पर आता हुआ देखकर बल्लेबाजों ने रन लेना सही नहीं समझा|
7:05 PM (एक महीने पहले)
हार्दिक पंड्या दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:04 PM (एक महीने पहले)
Score 3/0
Batsman शाइ होप 2(5b 0*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 1-0-3-0
0.6: शाइ होप को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:04 PM (एक महीने पहले)
0.5: शाइ होप को अर्शदीप सिंह, इस बार गेंदबाज़ ने अपनी लाइन और लेंथ को बदला और विकेट टू विकेट बॉल की| जिसको बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| रन नहीं आ सका|
7:03 PM (एक महीने पहले)
0.4: शाइ होप को अर्शदीप सिंह, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए बाहर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
7:02 PM (एक महीने पहले)
0.3: रॉस्टन चेज को अर्शदीप सिंह, एक रन!! इस बार रॉस्टन चेज ने अपना खाता खोला लिया है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
7:01 PM (एक महीने पहले)
0.2: शाइ होप को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! ऐसे में शाइ होप ने अपना और टीम का खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:01 PM (एक महीने पहले)
0.1: शाइ होप को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया है|
6:57 PM (एक महीने पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारतीय टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि वेस्ट इंडीज़ के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार शाइ होप और रॉस्टन चेज के कन्धों पर होगा| वहीं भारत के लिए पहला ओवर लेकर अर्शदीप सिंह तैयार...
6:54 PM (एक महीने पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम वेस्ट इंडीज़ और फिर उसके बाद भारतीय टीम अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
6:40 PM (एक महीने पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आए पार्थिव पटेल जिन्होंने सबसे पहले बताया कि ये सतह काली मिट्टी वाली है जो काफी सक्त है| आगे पार्थिव ने कहा कि एक तरफ की बाउंड्री 64 तो दूसरी तरफ 65 और सामने की तरफ 73 मीटर है| पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार नज़र आ रही है जबकि स्पिनर्स को यहाँ पर मदद मिल सकती है|
6:39 PM (एक महीने पहले)
भारत (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह|
6:38 PM (एक महीने पहले)
वेस्ट इंडीज (प्लेइंग इलेवन) - रॉस्टन चेज, शाइ होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील हुसैन|
6:36 PM (एक महीने पहले)
टॉस गंवाकर बात करने आए वेस्ट इंडीज़ टीम के कप्तान शाइ होप ने बताया कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे लेकिन अब हमें बल्ले से बेहतर करना होगा| आगे शाइ होप ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी अभी तक इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आए हैं और आज इस करो या मरो वाले मैच में भी अच्छा करने को तैयार हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है|
6:35 PM (एक महीने पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं!! आगे स्काई ने कहा कि ये एक शानदार मैदान है जहाँ पर काफी रन बनाते हैं लेकिन बाद में ड्यू भी आती है| तो इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है|
6:33 PM (एक महीने पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, भारत ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:03 PM (एक महीने पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:03 PM (एक महीने पहले)
ऐसे में अब यहाँ इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बेहतर से बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी| तो अब एक नजर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर डाल ली जाए तो एक तरफ भारत के लिए अभिषेक शर्मा के बल्ले से पिछले मैच में रन्स आये हैं जिन्हें वो यहाँ भी जारी रखना चाहेंगे जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे को भी अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलनी होगी| वहीँ गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है| दूसरी तरफ वेस्ट इंडीज़ टीम चाहेगी कि बल्लेबाजी में शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, ब्रैंडन किंग, शाइ होप, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और जेसन होल्डर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दें वहीँ गेंदबाज़ी में मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ भारतीय बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ अकील हुसैन को इस अहम मैच के लिए टीम में शामिल किया जाता है या नहीं, ये भी अपने आपमें एक बड़ा सवाल होगा| वहीँ मैदान और पिच की बात करें ईडन गार्डन्स पर अक्सर काफी रन्स बनते हैं तो ऐसे में दोनों ही टीमों की गेंदबाजी यहाँ पर टेस्ट होने वाली है| अब देखना ये है कि इस हाई प्रेशर गेम में कौनसी टीम जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी की तरफ अपना अगला कदम बढ़ाती है|
6:02 PM (एक महीने पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 52वें और सुपर-8 के 12वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा| आपको बताते चलें कि ये मुकाबला इन दोनों टीमों के लिए वर्चुअल सेमी फाइनल के रूप में होगा| इनमें से जो भी टीम यहाँ जीतेगी वो सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी| लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों ही टीमों ने सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री मारी थी लेकिन यहाँ आकर दोनों को इस स्टेज में एक-एक हार का सामना करना पड़ा| चूँकि वेस्ट इंडीज का नेट रन रेट भारत से काफी बेहतर है इस वजह से वो अंक तालिका में भारत से ऊपर यानी दूसरे नंबर पर विराजमान है| लेकिन ये भी बता दें कि इस मैच में नेट रन रेट कोई मायने नहीं रखेगा क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वो 4 अंकों के साथ सीधा सेमी फाइनल में एंट्री कर जायेगी| 
6:01 PM (एक महीने पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement