scorecardresearch
 

NZ की धरती पर अर्शदीप सिंह ने काटा गदर! दिग्गजों के क्लब में मारी एंट्री, गर्लफ्रेंड के लिए किया स्पेशल डांस

अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद बताया कि आखिरी विकेट के लिए वह थोड़े लालची हो गए थे, जिस वजह से उन्हें इतने रन पड़े. अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी की फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है.

Advertisement
X
अर्शदीप सिंह ने किया कमाल. (PHOTO: AP/AFP)
अर्शदीप सिंह ने किया कमाल. (PHOTO: AP/AFP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए मेजबान टीम को महज 185 रनों पर समेट दिया. स्टार पेसर अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके. 

अपनी इस धारदार गेंदबाजी के दम पर अर्शदीप ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट के इतिहास में 4 विकेट हॉल (एक मैच में 4 विकेट) लेने वाले अर्शदीप सिंह भारत के महज तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. 

अर्शदीप से पहले यह बड़ा कारनामा सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज जवागल श्रीनाथ (2003 में 4/23 और 1995 में 4/52) और मोहम्मद शमी (2014 में 4/55) ही कर पाए थे. अर्शदीप का यह 4/70 का स्पेल न्यूजीलैंड में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया है. 

हालांकि, वह अनिल कुंबले (1994 में 5/33) के बाद न्यूजीलैंड में 5 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बनने से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए. काइल जैमीसन को आउट करने के बाद अर्शदीप मैदान पर एक मजेदार डांस सेलिब्रेशन करते दिखे, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. 

Advertisement

गर्लफ्रेंड के लिए किया डांस

पहली पारी के बाद अर्शदीप ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि यह डांस उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर के लिए था. अर्शदीप ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह सेलिब्रेशन मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था. जब भी हम घूम रहे होते हैं या मूड थोड़ा ऑफ होता है तो हम एक-दूसरे का मूड ठीक करने के लिए यही डांस स्टेप्स करते हैं. 

185 रनों पर ढेर हुई कीवी टीम

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपनी स्विंग और उछाल से बांधकर रखा.

अर्शदीप के 4 विकेटों के अलावा गुरनूर बरार ने 44 रन देकर 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 शिकार किए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सेफर्ट (38), ग्लेन फिलिप्स (30) और ब्लेयर टिकनर (34) ही कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन पूरी टीम 185 रनों पर ढेर हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement