भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के नियंत्रण रेखा (LOC) का दौरा करने की बात कहने पर उन्हें फटकार लगाई है.
भारतीय सरकार ने हाल ही में राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाया है, जिसके बाद आफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और इस बात को जाहिर करने के लिए वह नियंत्रण रेखा का दौरा करेंगे.
Guys, in this picture Shahid Afridi is asking Shahid Afridi that what should Shahid Afridi do next to embarrass Shahid Afridi so that’s it’s proven beyond all doubts that Shahid Afridi has refused to mature!!! Am ordering online kindergarten tutorials for help
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir)
गंभीर ने ट्वीट किया, 'साथियो, इस फोटो में शाहिद आफरीदी, शाहिद आफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद आफरीदी को, शाहिद आफरीदी को शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए, ताकि इसमें कोई शक न रह जाए कि शाहिद आफरीदी ने मैच्योर (बड़ा) होने से इनकार कर दिया है. मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन किंडरगार्टेन ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं.'
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके देश में हर सप्ताह 30 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
आफरीदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें. मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद (मुहम्मद अली जिन्ना की मजार) पर उपस्थित रहूंगा.'
Let’s respond to PM call for Kashmir Hour as a nation. I will be at Mazar e Quaid at 12 pm on Friday. Join me to express solidarity with our Kashmiri brethren.
On 6 Sep I will visit home of a Shaheed. I will soon be visiting LOC.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial)
उन्होंने कहा, 'कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें. छह सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाऊंगा.' आफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद भी पहले ही यह चुके हैं कि वह भी एलओसी का दौरा करेंगे. आफरीदी से पहले पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान ने मंगलवार को एलओसी के पास के इलाके का दौरा किया था.