श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टूर्नामेंट की पहली डबल हैट्रिक (लगातार चार गेंदों पर चार विकेट) लेकर सिएटल ऑर्कस को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 9 रन से रोमांचक जीत दिलाई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ऑर्कस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 121/9 रन ही बना सकी. जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स जीत की ओर बढ़ रही थी और आखिरी ओवर में उसे 15 रन की जरूरत थी.
लेकिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने वाले शनाका ने मैच का पूरा रुख ही बदल दिया. आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर टेक्सास ने 5 रन बटोर लिए, जिससे मुकाबला उनके पक्ष में जाता दिख रहा था.
DASUN SHANAKA BRINGS THIS ONE HOME FOR THE ORCAS 🐋
The Texas Super Kings went into the last over needing just 15 runs, but Shanaka held them off and got the first double hat-trick in Cognizant Major League Cricket history 🎩 pic.twitter.com/vN3mkIAmwJ— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) July 6, 2026
इसके बाद शनाका ने लगातार चार गेंदों पर डोनोवन फरेरा, कैल्विन सैवेज, एडम मिल्ने और अम्शी डी सिल्वा को आउट कर इतिहास रच दिया. उन्होंने अंतिम चार गेंदों पर चार विकेट लेकर MLC की पहली डबल हैट्रिक अपने नाम की.
शनाका ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए. इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी 16 रन की उपयोगी पारी भी खेली. उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.
Sundays are for Shanaka
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) July 6, 2026
Dasun Shanaka wins Player of the Match for his record-breaking game, getting the first ever double hat-trick in Cognizant Major League Cricket History 🏆 pic.twitter.com/2XeMmtaHo7
इस जीत के साथ सिएटल ऑर्कस ने कम स्कोर का बचाव करते हुए MLC 2026 की सबसे यादगार जीतों में से एक दर्ज कर ली, जबकि शनाका का यह स्पेल लीग के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.