scorecardresearch
 

पाकिस्तान के मुकाबले मैदान पर हर लिहाज से बेहतर रही टीम इंडिया: गावस्कर

वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत के पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रविवार को कहा कि एडिलेड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम हर पहलू में पाकिस्तान से बेहतर नजर आई.

Advertisement
X
भारत ने पाकिस्तान को 76 रन से हराया
भारत ने पाकिस्तान को 76 रन से हराया

के पहले मैच में के पाकिस्तान को हराने के बाद के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रविवार को कहा कि एडिलेड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम हर पहलू में से बेहतर नजर आई.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले अपनी गेंदबाजी और फील्ड‍िंग पर और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है.

गावस्कर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और वे इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से खेले हैं वह इसका संकेत है कि उनका हौसला कितना बुलंद है. न्यूजीलैंड भी अच्छी टीम है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत को फिर से अपनी गेंदबाजी को देखना होगा. उन्होंने अच्छा किया है लेकिन कुछ ऐसे पहलू हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है.’

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement