जिम्बाब्वे की टीम इस महीने का दौरा करने वाली है. जहां उन्हें तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं. वर्ल्ड कप के बाद का यह पहला विदेशी दौरा होगा. वर्ल्ड कप में धूम मचाने वाले बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर के संन्यास के बाद जिम्बाब्वे की टीम को गहरा झटका लगा है. जिसकी भरपाई के लिए बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों के लिए फिर से टीम के द्वार खोल दिए हैं.
हालांकि फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (फीका) ने सुरक्षा कारणों को लेकर जिम्बाब्वे को चेताया है. लेकिन जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एलिस्टेयर कैंपबेल ने कहा कि खिलाड़ियों के संघ की चेतावनी के बावजूद उनकी टीम इस महीने पाकिस्तान दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है.