इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइट क्लब विवाद में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से क्लीन चिट मिल गई है. नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए कड़ा फैसला लेते हुए स्टोक्स और एटकिंसन को बाहर रखा था.
उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे टेस्ट में जो रूट ने कप्तानी की थी और इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच 253 रनों से हार भी गया. हालांकि, स्वतंत्र क्रिकेट रेगुलेटर ने जांच के बाद साफ कर दिया कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के खिलाफ कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं की जाएगी.
दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट में जीत के बाद टीम द्वारा तय आधी रात के कर्फ्यू को तोड़कर लंदन के एक नाइट क्लब पहुंचे थे. वहीं उनकी कथित तौर पर इंग्लिश रग्बी क्लब सारासेन्स के एक खिलाड़ी के साथ कहासुनी हुई.
यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स तो बच गए, लेकिन इंग्लिश क्रिकेट कटघरे में आ गया! ECB और टीम मैनेजमेंट पर उठ रहे गंभीर सवाल
मामला तब और बढ़ गया जब रग्बी खिलाड़ी ने टीम के सुरक्षा अधिकारी पर हमला कर दिया, जिसके चलते अधिकारी को टांके लगवाने पड़े थे. इस विवाद के बाद स्टोक्स की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
साथ ही ऐसी अटकलें भी तेज हो गई थीं कि इंग्लैंड के कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ी को ईसीबी से चेतावनी मिलने के बाद (गुरुवार) 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.
Ben Stokes is back at the helm as England aim to seal the #WTC27 series against New Zealand 👊
More on their squad 👉 https://t.co/SfYsRvzQ6j pic.twitter.com/XwZUBK8iBJ
— ICC (@ICC) June 22, 2026
क्रिकेट में अनुशासन संबंधी मामलों की निगरानी करने वाली स्वतंत्र नियामक संस्था ने बताया कि मामले की गहन जांच की गई और उपलब्ध तथ्यो एवं साक्ष्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया.
यह भी पढ़ें: नाइटक्लब विवाद के बाद एक्शन में लौटे बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के कप्तान को मिली नई जिम्मेदारी
संस्था ने अपने बयान में कहा कि सभी दस्तावेजों, गवाहियों और अन्य जानकारियों की बारीकी से समीक्षा के बाद उसे ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि संबंधित खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन किया है. इसी वजह से मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया गया.