scorecardresearch
 

बांग्लादेश बोर्ड ने खत्म किया शब्बीर रहमान का कॉन्ट्रैक्ट, मारपीट का था आरोप

शब्बीर रहमान बांग्लादेश के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस तरह की सजा दी गई है.

Advertisement
X
शब्बीर रहमान
शब्बीर रहमान

फर्स्ट क्लास मैच के दौरान एक प्रशंसक पर हमला करने को लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाज शब्बीर रहमान का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह फैसला सुनाया.

वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक शब्बीर पर 20 लाख टका का जुर्माना भी लगाया गया है. अगले छह महीने तक शब्बीर घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकेंगे.

बीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शब्बीर B ग्रेड में आते थे. वह बांग्लादेश के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस तरह की सजा दी गई है.

सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक के बाद बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने शब्बीर के खिलाफ यह फैसला सुनाया.

शब्बीर ने ढाका मेट्रोपोलिस टीम के खिलाफ राजशाही डिविजंस नेशनल क्रिकेट लीग मुकाबले के दौरन एक प्रशंसक पर हमला किया था और साथ ही साथ मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार भी किया था. हालांकि शब्बीर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है.

Advertisement

26 साल के मोहम्मद सब्बीर रहमान ने बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट (480 रन), 46 वनडे (985 रन) और 33 टी-20 (745 रन) मैच खेले हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement