scorecardresearch
 
चोटिल जेम्स पैटिंसन की जगह जैकसन बर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है. बर्ड ने आखिरी टेस्ट 2013 की एशेज सीरीज में खेला था. वह टीम में घायल जेम्स पैटिंसन की जगह लेंगे.

Advertisement
X
जेम्स पैटिंसन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल

न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोल को टीम में जगह दी है जबकि रोस टेलर बाजू में खिंचाव के कारण बाहर है. मार्क क्रेग घायल मिशेल सेंटनेर की जगह एकमात्र स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं.

दिसंबर 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से 29 वर्षीय बर्ड ने अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं. पहले दो टेस्ट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लिए. इसके बाद 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने तीसरा टेस्ट खेला. इस मैच में उन्होंने एंडरसन और कुक का विकेट लिया. दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज बर्ड तीन टेस्ट मैचों में 23.31 की औसत से 13 विकेट ले चुके हैं.

टीमें:
न्यूजीलैंड: (कप्तान), , , , हेनरी निकोल्स, कोरी एंडरसन, बी जे वाटलिंग, डग ब्रासवेल, मार्क क्रेग, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: जो बर्न्‍स, , , (कप्तान), एडम वोजेस, , पीटर नेविल, पीटर सिडल, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, जैकसन बर्ड.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement