कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल (Indian Premier League) ने सख्त कार्रवाई की है. IPL के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते रघुवंशी पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. रविवार रात मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां KKR ने बाजी मार ली.
यह घटना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान हुई. आईपीएल के मैच नंबर 38 में कोलकाता की पारी के 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट करार दिया गया. इस फैसले के बाद वह अपना आपा खो बैठे.
गुस्से में उन्होंने पहले बाउंड्री कुशन पर बल्ला दे मारा और फिर हेलमेट को डगआउट की ओर फेंक दिया. IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत मैच के दौरान गुस्से में बल्ला, हेलमेट या मैदान के सामान को मारना या फेंकना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है.
𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳
Mix-up. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀
Just the 4️⃣th instance of a batter being given out for obstructing the field in TATA IPL 🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #LSGvKKR | LIVE NOW… pic.twitter.com/WRgr608Odb— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2026
मैच रेफरी ने इसे लेवल 1 का अपराध मानते हुए तुरंत कार्रवाई की. राहत की बात यह रही कि रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा को मान लिया, जिससे मामले को आगे नहीं बढ़ाया गया.
IPL में ऐसे मामलों पर लगातार सख्ती देखने को मिल रही है. खिलाड़ियों के व्यवहार पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि खेल की गरिमा और अनुशासन बना रहे। रघुवंशी का यह मामला भी इसी कड़ी में एक और उदाहरण बन गया है, जो बताता है कि मैदान पर भावनाओं पर काबू रखना कितना जरूरी है.