scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

करोड़ों में बिके, अब मैदान पर दिखेगा दम! IPL 2026 में ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी बनेंगे गेमचेंजर

vaibhav sooryavanshi
  • 1/8

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले ही कुछ नए चेहरों ने क्रिकेट गलियारों में जबरदस्त चर्चा बटोर ली हैं. ये खिलाड़ी अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार खेल से फ्रेंचाइजी टीमों का भरोसा जीत चुके हैं. आइए ऐसे ही पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो आईपीएल 2026 में धमाल मचा सकते हैं.
(Photo: BCCI)

Auqib Nabi
  • 2/8

1. आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स): जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. आकिब ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 12.56 की औसत से 60 विकेट लेकर टीम को ऐतिहासिक खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. टी20 फॉर्मेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने 34 मैचों में 7.74 की इकोनॉमी रेट से 43 विकेट झटके हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025-26 में उन्होंने 7 मैचों में 15 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मिनी ऑक्शन के दौरान 8.40 करोड़ में खरीदा था. स्विंग और कंट्रोल के दम पर वह आईपीएल में विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.
(Photo: PTI)

Kartik Sharma
  • 3/8

2. कार्तिक शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स): घरेलू क्रिकेट में छक्कों की बारिश करने वाले कार्तिक शर्मा आईपीएल 2026 के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. टी20 क्रिकेट में 162.92 का स्ट्राइक रेट उन्हें 'फिनिशर' रोल में खास बनाता है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी दोनों में उनकी पावर हिटिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स को प्रभावित किया. अगर उन्हें मौके मिला, तो वो ऋतुराज गायकवाड़ की टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.
(Photo: Instagram/@kartiksharma2960)

Advertisement
R Smaran
  • 4/8

3. स्मरण रविचंद्रन (सनराइजर्स हैदराबाद): स्मरण रविचंद्रन का आईपीएल डेब्यू अभी बाकी है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन करके उनके टैलेंट पर भरोसा दिखाया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 73.04 की औसत से 1534 रन, वहीं टी20 क्रिकेट में 162.45 का स्ट्राइक रेट... ये आंकड़े खुद उनकी क्षमता बयां करते हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 319 रन बनाकर उन्होंने साबित किया कि वो बड़े मंच के लिए तैयार हैं.
(Photo: Maharaja T20)

Prashant Veer
  • 5/8

4. प्रशांत वीर (चेन्नई सुपर किंग्स): 20 साल के प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा. प्रशांत को भविष्य में रवींद्र जडेजा का विकल्प माना जा रहा है. यूपी टी20 लीग के पिछले सीजन में 64 की औसत से 320 रन और साथ में 8 विकेट... ये उनकी परफेक्ट ऑलराउंडर क्षमता को दर्शाता है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 169+ स्ट्राइक रेट और 9 विकेट लेकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की. अगर उन्हें सही मौके मिले, तो वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा सरप्राइज पैकेज बन सकते हैं.
(Photo: UPT20 League)

 

Mangesh Yadav
  • 6/8

5. मंगेश यादव (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है. सिर्फ 2 टी20 मैच खेलने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर 5.20 करोड़ खर्च किए. 140 KMPH की रफ्तार, स्किडी एक्शन और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी... ये उनकी खासियत है. मध्य प्रदेश T20 लीग में 14 विकेट लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरीं. मंगेश लोअर ऑर्डर में तेज बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं, जो इस क्रिकेटर को और भी खास बनाता है.
(Photo: MPLT20)

Kartik Sharma
  • 7/8

आईपीएल 2026 सिर्फ स्टार खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि इन नए चेहरों का भी सीजन हो सकता है. ये पांच अनकैप्ड खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ टीम को जीत दिला सकते हैं, बल्कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम भी बन सकते हैं. अगर इनमें से कोई एक भी खिलाड़ी क्लिक कर गया, तो इस सीजन की कहानी बदलते देर नहीं लगेगी...
(Photo: Instagram/@kartiksharma2960)

ipl trophy
  • 8/8

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होनी है. इस सीजन का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.
(Photo: Getty Images)

Advertisement
Advertisement