scorecardresearch
 

ये मोथ है या मिनी पूडल? वेनेजुएला में मिला ये अजीब जीव आज भी वैज्ञानिकों को उलझाता है

सफेद बालों से ढका यह छोटा सा मोथ पहली नजर में किसी पूडल जैसा दिखता है. 2009 में वेनेजुएला में इसकी तस्वीर सामने आई थी. खास बात यह है कि आज भी वैज्ञानिक इसकी पक्की प्रजाति पहचान नहीं कर पाए हैं.

Advertisement
X
इस कॉम्बो फोटो में दिख रहा जीव ही वेनेजुएल पूडल मोथ है. (Photo: Getty)
इस कॉम्बो फोटो में दिख रहा जीव ही वेनेजुएल पूडल मोथ है. (Photo: Getty)

कुत्ते जैसे फर वाला यह जीव असल में एक मोथ है. इसे ‘वेनेजुएलन पूडल मोथ’ कहा जाता है. इसकी तस्वीर 2009 में जूलॉजिस्ट आर्थर एंकर ने वेनेजुएला के ग्रान सबाना इलाके में खींची थी. तस्वीर सामने आने के बाद यह मोथ काफी चर्चा में आया, क्योंकि इसका शरीर और पैर सफेद बालों जैसे स्केल्स से ढके दिखाई देते हैं. इसके एंटीना भी काफी अलग नजर आते हैं.

लेकिन इस मोथ की सबसे खास बात सिर्फ इसका अजीब दिखना नहीं है. इसकी साइंटिफिक पहचान आज भी पूरी तरह साफ नहीं है. ‘वेनेजुएलन पूडल मोथ’ इसका ऑफिशियल साइंटिफिक नाम नहीं है. यह नाम इसकी शक्ल को देखकर रखा गया है. साइंटिस्ट्स को लगता है कि यह ‘आर्टेस’ जीनस से जुड़ा हो सकता है, लेकिन इसकी पक्की स्पीशीज अभी तय नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: एक लैब हादसे से एक्टिवेट हुए दो तरह के वायरस... दो लोगों को कोविड, दो राइनोवायरस पॉजिटिव

क्यों पड़ा ‘पूडल मोथ’ नाम?

इस मोथ का शरीर सफेद और काफी फूला हुआ दिखाई देता है. इसके शरीर और पैरों पर बहुत छोटे-छोटे स्केल्स होते हैं, जो बालों जैसे दिखते हैं. इसके एंटीना भी काफी घने और पंख जैसे नजर आते हैं. इसी वजह से इसे पूडल डॉग जैसा बताया गया और नाम पड़ गया ‘पूडल मोथ’.

Advertisement

Venezuelan Poodle Moth

आर्थर एंकर ने 2009 में इसकी तस्वीर खींची थी. उन्होंने इसे ‘पूडल मोथ, वेनेजुएला’ के नाम से दर्ज किया था. साथ ही उन्होंने इसे ‘आर्टेस’ जीनस से जुड़ा होने की संभावना भी बताई थी. लेकिन उन्होंने भी इसकी पक्की स्पीशीज नहीं बताई थी.

कहां मिली थी इसकी तस्वीर?

इस मोथ की तस्वीर वेनेजुएला के ग्रान सबाना इलाके में ली गई थी. यह वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में है. यह इलाका अपने जंगलों और ऊंचे सपाट पहाड़ों के लिए जाना जाता है. इसके आसपास कैनाइमा नेशनल पार्क भी है. 

यह भी पढ़ें: "धरती के अंदर 5,500 डिग्री की गर्मी, फिर भी नहीं पिघलता ये हिस्सा, आखिर क्या है वजह?

जनवरी 2009 में खींची गई इस तस्वीर को बाद में इंटरनेट पर शेयर किया गया. मोथ का लुक इतना अलग था कि कई लोगों को लगा कि यह कोई एडिट की गई फोटो हो सकती है. इसके बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी.

अभी तक पहचान क्यों नहीं हुई?

किसी मोथ की स्पीशीज पता करने के लिए सिर्फ फोटो देखना काफी नहीं होता. साइंटिस्ट्स को उसके शरीर की कई बारीक चीजें देखनी पड़ती हैं. इसके लिए असली सैंपल की जरूरत पड़ सकती है, ताकि उसकी तुलना पहले से मौजूद मोथ की स्पीशीज से की जा सके.

Advertisement

Venezuelan Poodle Moth

कार्नेगी म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के साइंटिस्ट जॉन रॉलिन्स ने भी इसे ‘आर्टेस’ जीनस से जुड़ा मोथ होने की संभावना बताई थी. लेकिन उन्होंने भी इसकी पक्की स्पीशीज नहीं बताई. दक्षिण अमेरिका में ‘आर्टेस’ जीनस की कई स्पीशीज पाई जाती हैं, इसलिए सिर्फ फोटो के आधार पर इसकी पहचान तय करना मुश्किल है.

‘वेनेजुएलन पूडल मोथ’ के नाम से इंटरनेट पर कई तस्वीरें शेयर की जाती हैं. इनमें कुछ दूसरे मोथ की तस्वीरें भी हो सकती हैं. इसलिए इंटरनेट पर दिखने वाली हर सफेद और फूली हुई मोथ की फोटो को इसी मोथ की फोटो मानना सही नहीं है.

फिलहाल इतना साफ है कि 2009 में वेनेजुएला में आर्थर एंकर ने इस अजीब दिखने वाले मोथ की तस्वीर खींची थी. इसे ‘वेनेजुएलन पूडल मोथ’ नाम से जाना जाता है. साइंटिस्ट्स ने इसे ‘आर्टेस’ जीनस से जोड़ने की संभावना बताई है, लेकिन इसकी पक्की स्पीशीज की पहचान अभी बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement