scorecardresearch
 

Artemis II: चंद्रमा की ओर चला इंसान... NASA का ऐतिहासिक लॉन्च कहां देख सकते हैं लाइव?

नासा का आर्टेमिस II मिशन 1 अप्रैल 2026 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा. भारतीय समयानुसार 2अप्रैल सुबह 3:54 बजे लॉन्च की संभावना है. आप इसे NASA YouTube चैनल, NASA+ ऐप और Amazon Prime Video पर मुफ्त लाइव देख सकते हैं. नासा के यूट्यूब चैनल पर आज शाम 5:15 बजे इन प्लेटफॉर्म पर लाइव कवरेज शुरू हो जाएगा.

Advertisement
X
फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी पर तैयार खड़ा है नासा का एसएलएस रॉकेट. इसी से चंद्रमा तक जाएंगे चारों एस्ट्रोनॉट. (Photo:AP)
फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी पर तैयार खड़ा है नासा का एसएलएस रॉकेट. इसी से चंद्रमा तक जाएंगे चारों एस्ट्रोनॉट. (Photo:AP)

नासा का आर्टेमिस II मिशन आज 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है. यह 54 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन है. लॉन्च फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39B से होगा. लॉन्च भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल सुबह 3:54 बजे से शुरू होगा. अगर मौसम या कोई तकनीकी समस्या हुई तो अगले कुछ दिनों में और मौके मिल सकते हैं. यह मिशन चार एस्ट्रोनॉट्स को चांद के चारों ओर घुमाकर वापस लाएगा.

लाइव कवरेज कहां देखें? 

आप घर बैठे इस ऐतिहासिक लॉन्च को पूरी तरह लाइव देख सकते हैं. नासा ने कई प्लेटफॉर्म पर मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है. कोई सब्सक्रिप्शन या पैसे नहीं लगेंगे. लॉन्च से कई घंटे पहले से कवरेज शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Artemis II: चंद्रमा का चक्कर लगाने पर इस बार बनेंगे 6 नए रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार

नासा की आधिकारिक स्ट्रीम — NASA+ और YouTube

  • सबसे अच्छा और आधिकारिक तरीका NASA+ और NASA YouTube चैनल है.  
  • NASA+ पर लॉन्च कवरेज भारतीय समयानुसा रात 10:20 बजे IST से शुरू होगा.  
  • YouTube पर कवरेज शाम भारतीय समयानुसार 5:15 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसमें रॉकेट में ईंधन भरने की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी.

NASA  Artemis 2 launch live

सीधे लिंक 

अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव देखें

Advertisement
  • Amazon Prime Video पर भी NASA का पूरा लाइव कवरेज मुफ्त होगा.  
  • NASA App डाउनलोड करके मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं.  
  • कुछ न्यूज चैनल जैसे CNN, C-SPAN और Space.com भी लाइव कवरेज दिखा रहे हैं.

भारत में कहां देख सकते हैं?

भारत में लोग YouTube और NASA+ पर सबसे आसानी से देख सकते हैं. अगर आप मोबाइल पर देख रहे हैं तो NASA App या YouTube ऐप इस्तेमाल करें. लॉन्च के समय इंटरनेट सही रखें क्योंकि लाखों लोग एक साथ देख रहे होंगे. कुछ भारतीय न्यूज चैनल भी नासा के फीड को लाइव दिखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NASA Artemis II: 54 साल बाद कौन जा रहा है चांद का चक्कर लगाने, 1 को लॉन्चिंग

लॉन्च से पहले क्या-क्या देख सकते हैं?

  • 1 अप्रैल शाम 5:15 बजे से रॉकेट में प्रोपेलेंट भरने की लाइव तस्वीरें.  
  • क्रू का सूट-अप और लॉन्च पैड पर पहुंचने की कवरेज.  
  • लॉन्च काउंटडाउन और कमेंट्री.  
  • लॉन्च के बाद ओरियन कैप्सूल के सोलर पैनल खुलने तक पूरा कवरेज.

आर्टेमिस II लॉन्च मानव इतिहास का एक बड़ा पल है. 54 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर जा रहे हैं. आप घर बैठे इस लाइव कवरेज को NASA के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. लिंक ऊपर दिए गए हैं - बस क्लिक करें और जुड़ जाएं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement