scorecardresearch
 

Vastu Tips: बस 43 दिन कर लें पीली रोटी का ये उपाय, बढ़ने लगेगा बैंक-बैलेंस

ज्योतिषाचार्य कमलनंद लाल के अनुसार, गेहूं के आटे में हल्दी मिलाकर पीले रंग की रोटी बनाएं. रोटी तैयार होने के बाद उस पर थोड़ा गुड़ रखकर उसे गाय को खिलाएं. गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है. ये एक पुण्यदायी कर्म है.

Advertisement
X
पीली रोटी का ये उपाय गुरुवार से शुरू करना चाहिए और लगातार 43 दिनों तक करना चाहिए.
पीली रोटी का ये उपाय गुरुवार से शुरू करना चाहिए और लगातार 43 दिनों तक करना चाहिए.

ज्योतिष और धर्म में कई ऐसे सरल उपाय बताए जाते हैं, जिनका उद्देश्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बढ़ाकर मानसिक बोझ को कम करना होता है. इन्हीं में से एक पीली रोटी का उपाय है, जिसे विशेष रूप से कर्ज से मुक्ति और आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाने वाला माना जाता है. ज्योतिषाचार्य कमल नंदलाल ने इस उपाय को बृहस्पति ग्रह से जोड़ते हुए साझा किया है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में आने वाले आर्थिक संकट, खर्च और कर्ज का संबंध कुंडली के कुछ विशेष दोषों से होता है. विशेष रूप से 12वां भाव खर्च, ऋण और आर्थिक लेन-देन का प्रतिनिधित्व करता है. जब इस भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो व्यक्ति को बार-बार आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बृहस्पति को मजबूत करने वाले उपायों को आर्थिक स्थिरता के लिए शुभ माना जाता है.

क्या है पीली रोटी का उपाय?
ज्योतिषविद के अनुसार, गेहूं के आटे में हल्दी मिलाकर पीले रंग की रोटी बनाएं. रोटी तैयार होने के बाद उस पर थोड़ा गुड़ रखकर उसे गाय को खिलाएं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है. ये एक पुण्यदायी कर्म है. हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है, जबकि गुड़ को भी शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है.

Advertisement

कितने दिन करें ये उपाय?
इस उपाय को गुरुवार से शुरू करना चाहिए और लगातार 43 दिनों तक करना चाहिए. मान्यता है कि ये उपाय नियमित रूप से करने पर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और रुके हुए कार्यों में गति आती है. हालांकि ज्योतिषविद ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई चमत्कारिक प्रक्रिया नहीं है जिससे अचानक धन प्राप्त हो जाएगा. बल्कि इसके पीछे मूल भावना यह है कि व्यक्ति धर्म, सेवा और सकारात्मक कर्मों से जुड़कर अपने जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलता है.

ध्यान रखने योग्य बात
पीली रोटी का यह उपाय श्रद्धा, सेवा और सकारात्मक सोच के साथ किया जाए तो इसे आध्यात्मिक और मानसिक रूप से लाभकारी माना जाता है. इस उपाय को करते समय मन में कोई कपट या संदेह नहीं होना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement