scorecardresearch
 

Vastu Upay: कहीं गलत दिशा में तो नहीं रखा है फ्रिज? हो सकती है बड़ी आर्थिक हानि!

Vastu Upay:रसोई घर में रखा फ्रिज सिर्फ खाने-पीने की चीजों को ठंडा नहीं रखता, बल्कि घर की आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव डालता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में रखा फ्रिज बरकत को रोक सकता है.

Advertisement
X
यदि फ्रिज गलत दिशा में रखा हो, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है और आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है. 
यदि फ्रिज गलत दिशा में रखा हो, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है और आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है. 

Fridge Vastu: किचन हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ा है. आजकल के मॉडर्न घरों में हम अक्सर फ्रिज को कहीं भी रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार फ्रिज रखने की भी एक सही दिशा होती है? यदि फ्रिज गलत दिशा में रखा हो, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा कर आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है. 

आइए जानते हैं फ्रिज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम:

1. फ्रिज रखने की सही दिशा (Best Direction)
वास्तु के अनुसार, फ्रिज को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) या पश्चिम (West) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है.  इस दिशा में फ्रिज रखने से घर में स्थिरता तो बनी ही रहती है, परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य रहता है. 

2. इस दिशा में न रखें फ्रिज (Avoid These Directions)
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व (North-East) या जिसे हम ईशान कोण कहते हैं, उसे बेहद पवित्र माना गया है. यह दिशा जल के देवता की मानी जाती है. फ्रिज एक भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, इसलिए इसे भूलकर भी उत्तर-पूर्व कोने में न रखें. ऐसा करने से घर में अनावश्यक तनाव बढ़ाने के साथ धन के आगमन में बाधा आती है. 

3. क्या फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव रखना सही है?
अक्सर जगह की कमी के कारण लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव (Microwave) रख देते हैं. वास्तु के अनुसार, फ्रिज जल (Water) तत्व का प्रतीक है और माइक्रोवेव अग्नि (Fire) का. इन दोनों विरोधी तत्वों को एक साथ रखने से ऊर्जा का असंतुलन पैदा होता है. यदि संभव हो, तो इन्हें अलग-अलग जगहों पर ही रखें.

Advertisement

4. फ्रिज में रखें बरकत के लिए ये चीजें
साफ-सफाई: फ्रिज में सड़ी-गली सब्जियां या बासी खाना बिल्कुल न रखें. यह राहु की ऊर्जा को बढ़ाता है, जो मानसिक अशांति और फिजूलखर्ची का कारण बनता है.

सकारात्मक प्रतीक: फ्रिज के दरवाजे पर आप कोई शुभ प्रतीक या मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर लगा सकती हैं, जो समृद्धि को आकर्षित करती है. 

5. वेंटिलेशन और ऊर्जा का प्रवाह
वास्तु का सीधा संबंध घर के वेंटिलेशन से भी है.  फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें, उसके पीछे थोड़ा खाली गैप रखें. इससे न केवल बिजली की खपत कम होगी, बल्कि घर की प्रवाह ऊर्जा (Flow of Energy) भी बाधित नहीं होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement