scorecardresearch
 

Plant Vastu: 6 पौधों को घर में रखना है बहुत शुभ, इस दिशा में लगाने से बढ़ती है दौलत!

Plant Vastu: क्या आप घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार उन 6 लकी पौधों के बारे में, जिन्हें सही दिशा में रखने से बरसेगी खुशहाली.

Advertisement
X
घर में लाएं ये 6 शुभ पौधे, खुशहाली और तरक्की के खुलेंगे रास्ते
घर में लाएं ये 6 शुभ पौधे, खुशहाली और तरक्की के खुलेंगे रास्ते

Vastu Plants : वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आस-पास मौजूद हर चीज में एक विशेष ऊर्जा होती है, और पौधे इसका सबसे बेहतर उदाहरण हैं.  घर में सही तरह के पौधों का चयन करना और उन्हें सही दिशाओं में लगाना न केवल आपके घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह वास्तु सम्मत ऊर्जा के संतुलित करता है. जब हम पौधों को सही स्थान पर रखते हैं, तो वे घर की नकारात्मकता को सोखकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि के नए द्वार खुलते हैं.  आइए जानते हैं कि कौन से पौधे आपके घर के लिए सबसे ज्यादा शुभ हैं और उनकी सही दिशा क्या होनी चाहिए.


पौधों के लिए सही दिशा (Direction is Key)
घर में पौधे कहां रखे हैं, इसका असर घर के माहौल पर पड़ता है:

उत्तर और पूर्व दिशा: इन दिशाओं में सूर्य की रोशनी भरपूर होती है, इसलिए ये पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं. यहां रखे पौधे तरक्की और समृद्धि लाते हैं. 

दक्षिण और पश्चिम दिशा: इन दिशाओं को बहुत शुभ नहीं माना जाता.  हालांकि, अगर आप यहां कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे रखते हैं, तो ये नकारात्मकता (Negative energy) को रोकने में मदद करते हैं. 

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोना): यह दिशा तुलसी के पौधे के लिए सबसे उत्तम है.  यह घर के वातावरण को शुद्ध करती है और मानसिक शांति देती है. 

घर के लिए 6 सबसे शुभ पौधे
तुलसी: यह घर की हवा को शुद्ध करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है,  इसे पूर्वोत्तर दिशा में रखें.

Advertisement

मनी प्लांट: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इसे घर के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में रखना चाहिए. 

एरेका पाम: यह घर की हवा को साफ़ रखता है. इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं. 

बैम्बू (बांस का पौधा): यह गुड लक लाता है. इसे घर के अंदर पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है.

जेड प्लांट: इसे घर के प्रवेश द्वार के पास या पूर्व दिशा में रखें, यह धन और सफलता को आकर्षित करता है. 

स्नेक प्लांट: यह न केवल हवा साफ़ करता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है. इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ है. 

क्या न करें? (ये पौधे घर में न लाएं)
वास्तु शास्त्र कुछ पौधों को घर में लगाने से मना करता है:

बोनसाई: छोटे और बोने पेड़ (Bonsai) को घर में न रखें, क्योंकि ये विकास में रुकावट और संघर्ष का प्रतीक माने जाते हैं.

कांटेदार पौधे: कैक्टस जैसे पौधों से घर में आपसी झगड़े और नकारात्मकता बढ़ सकती है. इन्हें घर के अंदर न रखें.

इमली या बेर के पेड़: वास्तु के अनुसार इन्हें घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए.

बबूल, कपास या रेशम के पेड़: इन्हें लगाने से आर्थिक तंगी और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement