scorecardresearch
 

Diwali Vastu Tips: मां लक्ष्मी से लेकर 7 घोड़ों तक, दिवाली पर घर में लगाएं ये 8 शुभ तस्वीरें

Diwali Vastu Tips: दिवाली पर घर की सजावट के लिए मां लक्ष्मी, सात दौड़ते घोड़े, उगते सूरज और मनी ट्री समेत इन 8 शुभ पेंटिंग्स को वास्तु के अनुसार खास माना जाता है. जानें इन्हें घर में किस दिशा और जगह पर लगाना बेहतर है.

Advertisement
X
जानते हैं इन पेंटिंग्स का महत्व और इन्हें घर में कहां लगाना बेहतर माना जाता है. 
जानते हैं इन पेंटिंग्स का महत्व और इन्हें घर में कहां लगाना बेहतर माना जाता है. 

Diwali Vastu Tips:दिवाली पर घर की सजावट का अपना अलग ही महत्व होता है.  इस दिन लोग घर के कोने-कोने को सजाते हैं और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां करते हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें भी आपके घर के माहौल को खास बना सकती हैं? वास्तु शास्त्र में कुछ खास पेंटिंग्स को सुख-समृद्धि, तरक्की, धन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. 

मान्यता है कि सही तस्वीरों का चुनाव घर में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकता है.  अगर आप इस दिवाली घर में नई पेंटिंग लगाने की योजना बना रहे हैं, तो सात दौड़ते घोड़ों से लेकर कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी तक, ये 8 तस्वीरें आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं.  आइए जानते हैं इन पेंटिंग्स का महत्व और इन्हें घर में कहां लगाना बेहतर माना जाता है. 

1. सात दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग
वास्तु शास्त्र में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर को सफलता, गति और प्रगति का प्रतीक माना जाता है.  घोड़े ऊर्जा और मेहनत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि सात की संख्या को शुभता से जोड़कर देखा जाता है.  मान्यता है कि घर या ऑफिस में ऐसी पेंटिंग लगाने से व्यक्ति को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.  इसे लिविंग रूम या ऑफिस की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना अच्छा माना जाता है.  पेंटिंग में सभी सात घोड़े स्पष्ट और आगे की ओर दौड़ते हुए दिखाई देने चाहिए. 

Advertisement

2. कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी
दिवाली पर मां लक्ष्मी की तस्वीर का विशेष महत्व होता है.  कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी की पेंटिंग को धन, वैभव, ऐश्वर्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान होती हैं.  ऐसे में घर के पूजा स्थल में उनके सुंदर और शांत स्वरूप वाली तस्वीर लगाई जा सकती है.  

3. बहते पानी के झरने की पेंटिंग
पानी को जीवन और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.  वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं में बहते पानी की तस्वीर को निरंतरता, अवसर और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.  झरने की पेंटिंग घर में प्रकृति का एहसास कराती है .  इसे लगाते समय तस्वीर में पानी का दृश्य शांत और मन को सुकून देने वाला होना चाहिए.  ऐसी पेंटिंग लिविंग रूम में लगाई जा सकती है. 

4. उगते हुए सूरज की पेंटिंग
उगता हुआ सूरज नई शुरुआत, उम्मीद, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.  वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय की तस्वीर घर में उत्साह और सक्रियता का भाव पैदा करती है.  अगर आप घर की दीवारों को कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो लालिमा बिखेरते सूरज वाली पेंटिंग चुन सकते हैं.  इसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना अच्छा माना जाता है. 

Advertisement

5. हरे-भरे पेड़ों और जंगल की पेंटिंग
हरी-भरी प्रकृति की तस्वीरें घर के माहौल को शांत और खुशनुमा बनाने में मदद करती हैं.  वास्तु की मान्यताओं में हरियाली को विकास, नई संभावनाओं और जीवन में आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है.  पेड़ों, पौधों और हरियाली से भरी पेंटिंग घर में प्राकृतिक सुंदरता जोड़ती है.  इसे लिविंग रूम या ऐसी जगह लगाया जा सकता है, जहां परिवार के लोग साथ बैठते हों. 

6. गोल्डन मनी ट्री की पेंटिंग
धन और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले मनी ट्री की पेंटिंग भी घर की सजावट के लिए अच्छा विकल्प है.  खासतौर पर सुनहरे रंग और सिक्कों से सजे पेड़ की तस्वीर को संपन्नता और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है.  मान्यता है कि ऐसी तस्वीर घर में धन और समृद्धि के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है.  इसे घर के लिविंग एरिया या कार्यस्थल पर लगाया जा सकता है. 

7. बांस के पौधे की पेंटिंग
बांस का पौधा वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं में मजबूती, विकास, सौभाग्य और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है.  इसकी पेंटिंग घर में हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का एहसास कराती है.  खासतौर पर हरे बांस की तस्वीर को तरक्की और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.  इसे घर के लिविंग रूम या स्टडी एरिया में लगाया जा सकता है. 

Advertisement

8. पहाड़ों की पेंटिंग
पहाड़ मजबूती, धैर्य और स्थिरता का प्रतीक माने जाते हैं.  वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, पहाड़ों की तस्वीर जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास से जुड़ी होती है.  अगर आप घर में शांति और संतुलन का माहौल चाहते हैं, तो सुंदर पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों वाली पेंटिंग लगा सकते हैं.  ऐसी तस्वीरें खासतौर पर लिविंग रूम और कार्यस्थल की सजावट के लिए अच्छी रहती हैं. 

पेंटिंग लगाते समय इन वास्तु बातों का रखें ध्यान
- घर में ऐसी तस्वीरें लगाएं जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो और सकारात्मकता का एहसास हो. 
- उदासी, युद्ध, हिंसा, टूटे हुए पेड़ या डूबते सूरज वाली तस्वीरों से बचने की सलाह दी जाती है. 
- पेंटिंग का आकार दीवार और कमरे के हिसाब से चुनें. 
- तस्वीरों को ऐसी जगह लगाएं, जहां वे साफ दिखाई दें और उन पर धूल न जमने पाए. 
- घर के पूजा स्थल में धार्मिक तस्वीरें लगाते समय साफ-सफाई और सम्मान का विशेष ध्यान रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement