scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 24 March 2026: वृष वालों को करियर में मिलेंगे मौके, लेकिन गुस्सा बिगाड़ सकता है खेल

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 24 March 2026: वृष वालों के लिए संघर्ष और संतुलन का समय है, लेकिन छोटी बातों को नजरअंदाज करना नुकसान दे सकता है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus)
कार्ड: Seven of Wands


व्यवसाय से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें. यदि कोई बार-बार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, तो उससे बात करें. पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है.

स्वभाव में बदलाव की जरूरत महसूस होगी. विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है. जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें. व्यस्तता बढ़ सकती है. गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें.

करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है. पैतृक संपत्ति का मामला सुलझ सकता है. भावनाओं में आकर निर्णय न लें. सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है.

स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं.
आर्थिक स्थिति: उतार-चढ़ाव रहेगा, फिजूलखर्ची से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement