वृष
थ्री आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए भावनात्मक असहजताओं से बचने का संकेतक है. मानसिक दबाव में नहीं आएं. करीबियों के व्यवहार से स्वयं को प्रभावित न होने दे. निजी विषयों में कठिनाई अनुभव कर सकते हैं. परिवार में सबसे तालमेल बनाए रखने का प्रयास बढ़ाएं. स्वयं की क्षमताओं के कमतर मूल्यांकन से बचें. आशंकाओं को बढ़ने न दें
कारोबार में स्पष्टता बनाए रखेंगे. अनुशासित ढंग से आगे बढ़ने की कोशिश होगी. घरवालों से बहस विवाद को टालें. आपसी खुशी को बनाए रखने पर बल दें. व्यक्तिगत मामलों में बड़प्पन बढ़ाएं. जिद और जोखिम में न आएं. सामंजस्यता के प्रयास बनाए रखें. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. जरूरी सूचना मिल सकती है. वरिष्ठों से भेंट बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: खानपान सामान्य बना रहेगा. स्वास्थ्य से समझौता नहीं करें. नियमित जांच व सलाह बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: कार्ययोजनाएं गोपनीय रखेंगे. विरोधी के प्रति सजग रहेंगे. कारोबारी प्रयास साधारण बनेंगे.
रिश्ते: घर वालों पर भरोसा बनाए रखें. जिम्मेदारों का सानिध्य बढ़ाएं. आलोचनाओं से प्रभावित न हों.