scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 19 august 2024 Tula (Libra): अचानक से धन लाभ होगा, पूर्व में किए गए निवेश लाभ देंगे

Tarot horoscope 19 august 2024: आपकी आर्थिक स्थिति ठीक चल रही है. अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. पूर्व में किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. 

Advertisement
X
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?

तुला (Libra):-
Cards :- Judgement

किसी के चेहरे पर चढ़ा मुखौटा अचानक से उतर गया है. सामने वाले पर आपका काफी विश्वास था. उसका ये स्वार्थ मन को आहत कर गया है. किसी रिश्ते का सच इस तरह से सामने आएगा. इसकी अपने कल्पना भी नहीं की थी. ईश्वर का आभार कर रहे हैं. कि उसने आपको बहुत बड़ी मुसीबत में जाने से बचा लिया. समय अनुकूल है. पूर्व में किए गए सभी कठिन प्रयासों का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है.

सामने वाले की गलती पर क्रोधित होने की वजह से माफ करके गलती सुधारने का मौका देना समझदारी होगी. किसी के साथ शुरुआत बड़ा रूप ले सकता है. जिसके चलते न्यायालय जाना पड़ सकता है. सामने वाला आपके पक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर सकता है. सच का साथ दीजिए. अंत में जीत सच की ही होगी. क्रोध और अपशब्दों पर नियंत्रण रखें. दूसरे को अपनी गलती सुधारने का मौका अवश्य दें. 

स्वास्थ्य : लापरवाही और जल्दबाजी के चलते चोट लग सकती है. ऊंचाई पर चढ़ते उतरते समय ध्यान रखें. दिनचर्या को नियमित बनाने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक चल रही है. अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. पूर्व में किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. 

रिश्ते : किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात संभव है. संतान की शिक्षा को लेकर बनी हुई चिंता समाप्त हो सकती है. परिजनों के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement