धनु (Sagittarius):-
Cards:- Nine of cups
किसी महत्वपूर्ण इच्छा पूरे होने से मन उत्साहित होगा.कुछ लोगों के साथ समाज सेवा के कार्यों में भाग लेकर सामाजिक सक्रियता बढ़ा सकते है.सम्बन्धों को मधुर बनाए रखने के लिए दूसरों के संपर्क में रहना जरूरी है.अंजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें. व्यर्थ की आवाजाही से बचें.व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश करें.कोई ऐसा मामला उलझ सकता है.जहां किसी को दिए पैसों के लेनदेन पर बात आ जाएं. ऐसी स्थिति में झूठ न बोले और न गलत कार्य को समर्थन दें.
कोई व्यावसायिक यात्रा के रद्द होने से कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है.किसी पुराने मित्र से मुलाकात कुछ ऐसी बातों को सामने ला सकती है.जो वैवाहिक जीवन में संतुलन बिगाड़ दें. आलस छोड़े और रुके हुए कार्यों को पहले समय पर पूरा करें. व्यर्थ समय का दुरुपयोग न करें.
स्वास्थ्य: मधुमेह के रोग को लेकर लापरवाह न हों .ज्यादा मीठा और तीखे खाने से बचें.
आर्थिक स्थिति: घर का पुनर्निर्माण करा सकते है.इस कार्य में काफी धन के खर्च होने की संभावना हो सकती है.
रिश्ते: ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें.पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं.