मीन (Pisces):-
Cards:- The Hierophant
लंबे समय से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बाद अब राहत मिल सकती है.इससे मन में उमंग और जोश का संचार हो सकता है.परिवार की शांति सुख समृद्धि के लिए धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं. इससे वातावरण में सकारात्मक बनेगी.कार्य की अधिकता और तनाव के बढ़ने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.पूजा-पाठ के धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मानसिक शांति मिल सकती है.लंबे समय से किसी विवाद को टालते आ रहे हैं.
अब सामने वाला उस बात को शांति से निपटने की कोशिश कर सकता है.सभी के सहमति से इस बात को सहर्ष स्वीकार कर सकते हैं. यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई वादा कर चुके हैं.तो उसे पूरा अवश्य करें.इससे सामने वाले का आप पर विश्वास मजबूत होगा. व्यवहार और वाणी पर संयम रखें. किसी से भी बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें. रोजगार को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. जीवन साथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के प्रयास सफल होते नजर आ सकते है. जिससे सभी लोग प्रसन्न हो सकते है.
स्वास्थ्य: किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से खुलजी हो सकती है.इस समय डरें नहीं.घरेलू उपचार कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी रखें.
रिश्ते: ससुराल पक्ष से रिश्ते पहले से मधुर हो सकते हैं. पूर्व से चली आ रही रिश्तों की कड़वाहट दूर हो सकती है.