Pisces/ Meen rashi, Aaj Ka Rashifal- मीन राशि के जातक व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे. कार्य व्यापार में संतुलन बढ़ेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे. कार्य प्रभावशाली ढंग से करेंगे. प्रबंधन के प्रयास फलेंगे. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सभी का साथ पाएंगे. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. अति उत्साह से बचें. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे. परिवारिक मामलों में सक्रियता आएगी. पिता से लाभ होगा.
धनलाभ- व्यापार व्यवसाय में प्रभावशाली रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिस्पर्धा रखेंगे. सतर्कता से आगे बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री- कार्मिक संबंधों को बल मिलेगा. प्रेम पक्ष सकारात्मक रहेगा. बात कहेंगे. रिश्ते संवरेंगे. तार्किकता को बल मिलेगा. मामले सुलझेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. खानपान पर ध्यान देंगे. रुटीन संवारेंगे. मौसमी सावधानियां रखें. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक: 1 और 2
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: सूर्य के दर्शन करें. अर्घ्य दें. फल मेवों का प्रसाद चढ़ाएं. मीटिंग्स में रुचि लें.
अपनी राशि से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें