scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 4 June 2026: मीन राशि वाले बड़ा आर्थिक लाभ पाएंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Kal Ka Rashifal 4 June 2026:करियर में कल शुभता बनी रहेगी.नीतिगत नियमों का पालन करने से कार्यों में सफलता मिलेगी. लक्ष्य पर पूरा ध्यान रहेगा.  कार्यक्षमता में विकास होगा. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा.  परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.

Advertisement
X
Kal ka Rashifal
Kal ka Rashifal

मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन प्रबंधन के कार्यों में दक्षता लाने वाला है.आप अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का विश्वास आप पर बना रहेगा.आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.  करियर में आकर्षक अवसर प्राप्त हो सकते हैं.प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे. आर्थिक गतिविधियाँ बल पाएंगी. संपत्ति के मामलों में साझेदारी फायदेमंद साबित होगी. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा.स्वास्थ्य उत्तम रहेगा आपका मनोबल उच्च रहेगा.

शुभ रंग: स्वर्णिम

शुभ अंक: 2, 3 और 9

आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां महालक्ष्मीजी की पूजा करें, पीली वस्तुओं का दान करें और 'ओम् गुं गुरुवे नमः' का जाप करें.

वृष (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए कल भाग्य पूरी तरह आपके साथ है.कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जटिल कार्य भी सरल हो जाएंगे.व्यापार की योजनाएं सफल होंगी  कई स्रोतों से लाभ के योग बनेंगे. अपनों से मन की बात कहने का साहस मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे.

शुभ रंग: क्रीम कलर

शुभ अंक: 2, 3, 4 और 6

आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां महालक्ष्मीजी की आराधना करें.

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन धैर्य की परीक्षा का है.कार्यों की गति सामान्य रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी न करें. पेशेवर लापरवाही से बचें . विवादित मामलों से दूर रहें.आर्थिक निर्णयों में सजगता बरतें.प्रेम संबंधों में वाणी की मधुरता बनाए रखें.

Advertisement

शुभ रंग: आंवला समान

शुभ अंक: 2, 3, 4 और 5

आज का उपाय: अपने वादे का पालन करें . विष्णु-लक्ष्मी जी की पूजा करें.

कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के करियर में कल शुभता बनी रहेगी.नीतिगत नियमों का पालन करने से कार्यों में सफलता मिलेगी. लक्ष्य पर पूरा ध्यान रहेगा.  कार्यक्षमता में विकास होगा. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा.  परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.

शुभ रंग: आंवला समान

शुभ अंक: 2, 3 और 4

आज का उपाय: सतर्कता बरतें और पीली वस्तुओं का प्रयोग करें.

सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों को कल अपने कार्यक्षेत्र में सजगता और गंभीरता की आवश्यकता है. सेवा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.सफेदपोश ठगों से सावधान रहें. लेनदेन में स्पष्टता रखें.अपनों का सम्मान करना रिश्तों को और गहरा बनाएगा.

शुभ रंग: केशरिया

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 4

आज का उपाय: कर्मठता बनाए रखें और प्रभु की आराधना करें.

कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का दिन आनंदमय रहेगा.महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे होंगे. पेशेवर अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा.आपका कौशल और योग्यता आपकी पहचान बढ़ाएगी.रिश्तों में भरोसा कायम रहेगा.

शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन

शुभ अंक: 1, 3, 4 और 5

आज का उपाय: मित्रता को महत्व दें और दान-पुण्य करें.

तुला (Libra)
तुला राशि वालों को पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी.त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें. करियर में सुधार आएगा. संसाधनों में वृद्धि होगी.भवन या वाहन क्रय के प्रयास गति लेंगे.बड़ों की सलाह को ध्यान से सुनें.

Advertisement

शुभ रंग: गौ घृत के समान

शुभ अंक: 2, 3, 4 और 6

आज का उपाय: भ्रम की स्थिति से बचें और धैर्य रखें.

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का साहस और पराक्रम आज बढ़ा रहेगा.सामाजिक चर्चाओं में आप प्रभावी साबित होंगे. कामकाजी स्थिति में सुधार आएगा और यात्राएं सफल होंगी.परिवार में सुख का माहौल रहेगा.  अपनों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3, 6 और 9

आज का उपाय: कथा-प्रवचन सुनें और सहकार का भाव रखें.

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के घर में आज उत्सव सा माहौल होगा.करियर में अच्छी दिशा मिलेगी. चर्चाओं में आप प्रमुख रहेंगे.आर्थिक हित लाभ बढ़ेगा.प्रियजनों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ रंग: हल्दी समान

शुभ अंक: 1, 2 और 3

आज का उपाय: पीली वस्तुओं का प्रयोग करें और साज-संवार पर ध्यान दें.

मकर (Capricorn)
मकर राशि वाले आज नवीन कार्यों और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेंगे. कार्यक्षेत्र में आधुनिकता और नए प्रस्तावों पर जोर रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बना रहेगा.

शुभ रंग: पीतांबरी

शुभ अंक: 2, 4 और 8

आज का उपाय: सृजनात्मक कार्यों पर जोर दें और दान करें.

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को कल फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा.अफवाहों से दूर रहें.  अपने पेशेवर कार्यों पर पूरा फोकस करें.न्यायिक मामलों में सतर्कता बरतें.  विवादों में न पड़ें.

Advertisement

शुभ रंग: फिरोजी

शुभ अंक: 2, 3, 4 और 8

आज का उपाय: विनम्रता बनाए रखें. आवेश में आकर कोई निर्णय न लें.

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों का दिन बेहद अनुकूल रहेगा.आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है. करियर में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे. प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा. परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा.रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी.

शुभ रंग: पेल कलर

शुभ अंक: 2, 3 और 6

आज का उपाय: पीली वस्तुओं का प्रयोग करें और सहकार बढ़ाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement