मिथुन
द टावर
आज का दिन आप के लिए अनपेक्षित स्थितियों से असहजता को बढ़ाने का संकेतक है. कार्यों में सावधानी बनाए रखें. घटनाओं व संकेतों को नजरअंदाज न करें. लक्ष्य पर फोकस रखें. संवेनदशीलता बढ़ी रहेगी. अचानक बदलावों से परिणाम नियंत्रण के बाहर बने रह सकते है. उचित समय का इंतजार करें. अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रहें. धैर्य से काम निकालें.
समय सीमा का ख्याल रखें. व्यर्थ तनाव व उलझन से बचें. अधिकारियों से सामंजस्य बिठाएं. संकीर्णता का त्याग करें. व्यवस्था के प्रति सहजता बढ़ाएं. करीबी लोग मददगार रहेंगे. अनुभवियों से सलाह बनाए रखें. संतुलित संयमित गति से आगे बढ़ें. कार्यों में पहल बनाए रखें. एक दूसरे की मदद का भाव बढ़ाएं. जिद में नहीं आएं.
स्वास्थ्य: मौसमी सावधानियों को अनदेखा न करें. खानपान में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य जांच बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: अवसरों का लाभ उठाएंगे. विविध मामलों में रुटीन बनाए रखेंगे. प्रबंध पर ध्यान देंगे.
रिश्ते: घर वालों की बातों को सुनें. अपनों के संग समय बिताएं. व्यर्थ की बातचीत को बढ़ावा न दें.