मकर - घर परिवार में सहजता का वातावरण बनाए रों. अन्य से असहजता न बढ़ाएं. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखें. निजी विषयों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन आदि के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें.
नौकरी व्यवसाय- पद प्रतिष्ठा के प्रयास बढ़ेंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वाणिज्यिक कार्यों में पहल करेंगे. करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे.
धन संपत्ति- अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा. वित्तीय लेनदेन में मदद मिलेगी. बड़ों से सीख सलाह रखेंगे. भौतिक सुविधाओं पर जोर रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. योजनाएं आकार लेंगी.
प्रेम मैत्री- परिजनों से प्रभावित रहेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. अपनों की खुशी का ख्याल रहेगा. घर में अपनों के साथ समय बिताएंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. जिद में न आएं. अतिसंवेदनशीलता व बड़बोलेपेन से बचें. रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. चर्चा में सहज रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- परिजनों से मनभेद न रखें. आदर भाव बनाए रखें. रहन सहन बेहतर रहेगा. पूर्वाग्रह से बचें. भावावेश में न आएं. हर्ष आनंद पर जोर रहेगा. स्वास्थ्य जांच बनाए रहें.
शुभ अंक : 5, 6, 7, 8
शुभ रंग : गहरा नीला
आज का उपाय : साधकों की परीक्षा लेने वाली और उनकी राह आसान बनाने वाली देवी मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्मार्ट वर्किंग रखें.