कर्क
ace of pentacles
आज का दिन आप के लिए पूरी क्षमता और प्रतिभा से कार्य करने व निर्णय लेने में मददगार है. वित्तीय मामलों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे. प्रतियोगिता में खरे उतरेंगे. जिम्मेदार लोगों से नजदीकी बनाए रखेंगे. कर्तव्य का निर्वहन करेंगे. जरूरी शुरूआत कर सकते हैं. लंबित धन मिलने की संभावना है.
कारोबार में उत्साह बनाए रखेंगे. हर क्षेत्र में प्रभावपूर्ण परिणाम करेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. तेजी का भाव बनाए रखेंगे. विभिन्न मोर्चों पर अनुकूलता रहेगी. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यक्तिगत संबंधों की स्थिति बेहतर बनेगी. चर्चा में स्पष्टता रखेंगे. नजरिया बड़ा बनाए रखेंगे. कानून का पालन करेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक प्रदर्शन बेहतर रहेगा. असहजताएं दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक उपलब्धियों को बढ़ाएंगे. पेशेवर फोकस बनाए रखेंगे. लाभ बढ़त पर बने रहेंगे.
रिश्ते: शुभ सूचनाएं मिलेंगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. करीबी समय देंगे.