कर्क
टेन आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए सुखद यादों को बढ़ाने और नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति पाने में सहयोगी है. दबाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी. रचनात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. करीबी जनों के साथ भ्रमण पर जाएंगे. लक्ष्यों को पाने का प्रयास बनाए रखेंगे. कारोबार में सुधार की स्थिति रहेगी. सबसे भेंट मुलाकात बनाए रखेंगे. सबका सहयोग बना रहेगा.
कारोबार में इच्छित सफलता पाएंगे. खानपान का स्तर ऊंचा रहेगा. जिम्मेदारों से चर्चा बढ़ाएंगे. व्यवहार अच्छा बना रहेगा. नई सोच से काम लेंगे. घर में सुख रहेगा. दोस्तों का साथ पाएंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित होंगे. विभिन्न योजनाओं को साधेंगे. इच्छित निर्णय ले पाएंगे. व्यवस्था से लाभ होगा. परिचितों का विश्वास हासिल कर पाएंगे.
स्वास्थ्य: साहस और विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य पर बल देंगे. अवरोध स्वतः दूर होंगे. सक्रियता रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में उच्चता बनी रहेगी. तेजी से कार्य करेंगे. विविध मामलों में कामयाब होंगे.
रिश्ते: वातावरण अनुकूल रहेगा. करीबियों से भेंट होगी. घरवालों की सुनेंगे. सबसे स्नेह बनाए रखेंगे.