कर्क (Cancer)
कार्ड: The Magician
जीवन में नए बदलाव आएंगे. सपनों को साकार करने का समय है. कार्यक्षमता के दम पर अच्छे अवसर मिलेंगे. सही निर्णय लेने से प्रशंसा प्राप्त होगी.
घर के पुनर्निर्माण से पहले परिवार की सहमति लें. जल्दबाजी से बचें. आसपास के लोगों और माहौल पर नजर रखें. पुराने संपर्कों को बनाए रखें.
परिवार के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. किसी पुराने खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन में हलचल ला सकती है.
स्वास्थ्य: बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, नियमित जांच जरूरी है.
आर्थिक स्थिति: रुका पैसा मिलने से शिक्षा संबंधी समस्या हल होगी.
रिश्ते: परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.