कर्क राशि
फोर ऑफ कप्स
आज का दिन आपके लिए अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण थोड़ी असहजता लेकर आ सकता है. नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें. व्यक्तिगत मामलों पर अधिक समय देंगे. अपनों को मनाने पर जोर रहेगा. करीबियों के लिए बेहतर करने की भावना बनाए रखेंगे. सभी के प्रति सहयोगात्मक नजरिया रखेंगे. नियम, अनुशासन और व्यवस्था पर ध्यान बढ़ाएं.
घरवालों के साथ मिलकर काम करें. कला-कौशल के दम पर आगे बढ़ने का रास्ता बनाएंगे. जरूरी सुविधाओं पर ध्यान देंगे. संतुलित निर्णय लेने पर जोर दें. मदद की भावना बनाए रखें. अपनी गरिमा और गोपनीयता के प्रति संवेदनशील रहें. अवसरों का लाभ उठाने में जल्दबाजी न दिखाएं. कामकाज से जुड़े मामले लंबित रह सकते हैं. अच्छे अवसरों का इंतजार करें और सभी का सम्मान करें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या सामान्य बनी रहेगी. खानपान पर ध्यान दें. सेहत से समझौता न करें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में स्पष्टता बनाए रखें. वित्तीय मामलों पर ध्यान केंद्रित करें. नियमों का पालन करें.
रिश्ते: घरवालों पर विश्वास रखें. अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर चलें. दूसरों की बातों से प्रभावित होकर फैसले न लें.