मेष राशि
थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके लिए समान सोच वाले लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों में आपसी सहमति बनाने में सहयोगी रहेगा. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. पेशेवर मित्रों से मदद मिलेगी. व्यावसायिक गतिविधियां आकर्षक और प्रभावशाली रहेंगी. लोगों के साथ उचित संवाद बनाए रखेंगे. कामकाज में सफलता से उत्साहित रहेंगे. जिम्मेदार लोगों के साथ सहयोग की भावना बढ़ेगी. फोकस बनाए रखेंगे.
कारोबार को गति देंगे. विभिन्न मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. स्पष्टता बनाए रखेंगे. उपलब्धियां हासिल करेंगे. प्रतिस्पर्धा की भावना रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. कला-कौशल से बेहतर परिणाम मिलेंगे. आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं. इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे.
स्वास्थ्य: वाणी और व्यवहार प्रभावशाली रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दिनचर्या नियमित बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी.
रिश्ते: घर में अनुकूल माहौल बना रहेगा. प्रेम भाव बना रहेगा. करीबियों का साथ मिलेगा.