कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Six of pentacles
पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है.किसी नए कार्य को शुरू करने से पूर्व सही योजना बनाने की कोशिश करें.विपरीत स्थितियों में मानसिक स्थिति पर काबू रखें.अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते है.अचानक से परिवार में कुछ ऐसी परेशानियां सामने आ सकती हैं.जिसके लिए धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है.ऐसी स्थिति में करीबी लोगों से सहायता की उम्मीद कर सकते है.संभव हैं,कि इस समय सामने कुछ ऐसे लोगों का दोहरा चरित्र आ जाएं.जो खुद को आपका शुभचिंतक बताते आएं हो.स्वार्थी और मतलबी लोगों से रिश्ते सीमित रखें.पारिवारिक मामलों में समझदारी से कार्य करें.
बेवजह किसी पर आरोप प्रत्यारोप ना लगाएं.आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखें.जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे है.तो अपनी क्षमता से अधिक कार्य न उठाएं.आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिल सकती है.दूसरों के बहकावे में न आएं.ज्यादा लाभ के लालच में गलत कार्य न करें.
स्वास्थ्य: जल्दबाजी में सीढ़ियां उतरने के कारण पैर जोर से मुड़ सकता है. कार्य को करते समय जल्दबाजी और लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति: आमदनी में से कुछ धनराशि बचत कर सकते हैं. इस बचत को किसी छोटे निवेश में डालकर भविष्य में अच्छा प्रतिफल प्राप्त करने की उम्मीद करेंगे.
रिश्ते: यदि कोई आपसे इस बात की उम्मीद करता है. कि उसके कार्य को करते समय उसकी मदद करेंगे.तो उसकी इस उम्मीद को टूटने ना दें.