पैसों की तिजोरी घर की कौन सी दिशा या स्थान पर रखें कि आर्थिक तंगी न हो? ये सवाल लोगों के मन में बड़ी उलझन पैदा करता है. लेकिन वास्तु शास्त्र में आपकी इस समस्या का हल बताया गया है. वास्तु के अनुसार, घर में पैसा रखने के दो प्रमुख स्थान होते हैं. एक रोजमर्रा के खर्चे के लिए पैसे रखने का स्थान और दूसरा अपनी सेविंग्स और गहने आदि को रखने का स्थान. वास्तु शास्त्र कहता है कि दोनों तरह के धन को रखने का स्थान अलग-अलग होना चाहिए. तभी आपको इसके लाभ मिलेंगे. ज्यादातर अमीर घर में लोग वास्तु के इसी नियम का पालन करते हैं.
रोज खर्चे के लिए पैसे रखने का स्थान
घर में रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसों को रखने का सबसे अच्छा और लाभदायक स्थान दक्षिण-पश्चिम (साउथ-ईस्ट) दिशा है. सब्जी, दूध या रसोई और घर के अन्य सामान के खर्चे के लिए इस दिशा में पैसे रखना सबसे उत्तम होता है. यहां रोजमर्रा के खर्च के पैसे रखने से कभी पैसों की तंगी महसूस नहीं होती है.
हालांकि ध्यान रहे कि इस दिशा में कोई वास्तु दोष भी नहीं होना चाहिए. साउथ-ईस्ट दिशा में काला-नीला रंग या जमीन में किसी भी तरह का गड्ढा होने से व्यक्ति को रोज के खर्चों को पूरा करने में दिक्कत होने लगती है. यदि आपके साथ भी ऐसा है तो अपने घर की साउथ-ईस्ट दिशा को चेक करें.
सेविंग और गहने रखने का स्थान
स्थिर धन यानी महीने के खर्च के बाद जमा की गई धनराशि, प्रॉपर्टी के पेपर और गहने आदि रखने की सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पश्चिम (साउथ-वेस्ट) होती है. यहां रखा धन न सिर्फ आपके जीवन में आर्थिक रूप से स्थिरता को बनाए रखता है, बल्कि धनधान्य में वृद्धि भी करता है. यहां वास्तु दोष होना आर्थिक दृष्टि से बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए इस दिशा में हरे-नीले रंग का प्रयोग या गड्ढा होना आपको आर्थिक रूप से कमजोर बना सकता है. आर्थिक रूप से प्रबल होने के लिए साउथ-वेस्ट दिशा को वास्तु रहित रखना बहुत जरूरी है.
धन रखने के लिए अन्य दिशाएं
वास्तु के अनुसार, धन रखने के लिए पश्चिम और उत्तर दिशा के साथ वेस्ट-साउथ-वेस्ट, नार्थ-वेस्ट और नार्थ-नार्थ-वेस्ट दिशा को भी बहुत अच्छा माना गया है. इन दिशाओं में भी आप अपना धन रखने का स्थान बना सकते हैं. कुछ लोगों के घर में सीमित जगह होने के कारण उन्हें उपयुक्त जगह चुनने में कठिनाई होती है. ऐसे लोग बताई गई जगह पर धन रख सकते हैं.