scorecardresearch
 

Delhi-NCR में 41° का कहर! टॉप फ्लोर का कमरा बन गया तंदूर? AC फेल हो जाए तो भी ठंडा रखेंगे ये 10 देसी जुगाड़

How To Keep Top Floor Room Cool: दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45°C पार होने से हाई-राइज सोसाइटी के टॉप फ्लोर फ्लैट तंदूर जैसे तपने लगे हैं. इसकी वजह से लोग बहुत बुरी तरह से परेशान हैं. अगर आपका घर फर भट्टी की तरह तप रहा है तो आप बिना AC कुछ देसी जुगाड़ करके उससे निजात पा सकते हैं.

Advertisement
X
ये देसी ट्रिक्स बिना AC के भी आपके कमरे को ठंडा बना सकते हैं. (Photo: ITG)
ये देसी ट्रिक्स बिना AC के भी आपके कमरे को ठंडा बना सकते हैं. (Photo: ITG)

Top Floor Flat Cooling Tips: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी इन दिनों खूब तेवर दिखा रही है. तापमान 41°C के ऊपर कूद रहा है और बाहर निकलते ही ऐसा लगता है मानो सूरज, सिर पर आग बरसा रहा हो. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वो किसी जलती भट्टी में रह रहे हों. हालात ऐसे हैं कि ऊंची-ऊंची सोसाइटी के टॉप फ्लोर वाले फ्लैट दिन में तंदूर जैसे तपने लगते हैं. दिन निकलते ही सीधी धूप छत पर पड़ती है, जो पूरे घर को गर्म कर देती है और शाम तक फ्लैट की दीवारें इतनी गर्मी सोख लेती हैं कि रात में भी आग उगलती हैं.

ऐसे में जिन लोगों के पास AC नहीं है या जो भारी बिजली बिल से बचने के चक्कर में उसे पूरे दिन नहीं चलाना चाहते हैं, उनके लिए इन हाई-राइज सोसाइटी के टॉप फ्लोर पर रहना किसी सजा से कम नहीं होता है. गर्मी आते ही ये लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं और सोचते हैं कि आखिर इन्होंने टॉप फ्लोर का फ्लैट खरीदने की गलती क्यों की. अगर आप भी उन लोगों में से ही हैं, जिन्हें गर्मियों में ऊंची-ऊंची बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहने का पछतावा होता है तो ये खबर आपके लिए है. हम आज आपको कुछ आसान और असरदार देसी तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना AC भी आप अपने फ्लैट को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं. 

1. सुबह-शाम घर में आने दें नेचुरल हवा
गर्मी में फ्लैट को ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका है कि सही समय पर ताजी हवा को घर अंदर आने दें. ऐसे करने के लिए आपको सुबह सूरज की किरणें तेज होने से पहले और शाम को धूप कम होने के बाद खिड़कियां खोल देनी चाहिए. इससे बाहर की ठंडी हवा कमरे में आती है और बंद घर की गर्मी धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है.

Advertisement

2. क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं: अगर आपके फ्लैट्स में आमने-सामने खिड़कियां या दरवाजे हैं, तो उन्हें एक साथ खोलें. इससे हवा का फ्लो तेज होता है और कमरा जल्दी ठंडा महसूस होने लगता है. लेकिन ध्यान रखें कि दोपहर के समय ऐसा करने की गलती न करें क्योंकि उस समय सुकून देने वाली हवा नहीं बल्कि लू चल रही होती है.

3. विंडो फैन का करें इस्तेमाल: आप फ्लैट की गर्मी कम करने के लिए विंडो फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. विंडो फैन गर्म हवा को बाहर निकालने और रात के समय ठंडी हवा को अंदर खींचने में मदद करता है. छोटे फ्लैट्स को ठंडा रखने में ये तरीका काफी असरदार माना जाता है.

4. धूप को घर के अंदर आने से रोकें: फ्लैट को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि सूरज की गर्मी अंदर कम पहुंचे. इसके लिए आपको गर्मियों के मौसम में मोटे और डार्क कलर के ब्लैकआउट पर्दे लगाने चाहिए. ये पर्दे तेज धूप को रोकने में मदद करते हैं. दोपहर के समय इनकी मदद से खिड़की बंद रखने से फ्लैट ज्यादा गर्म नहीं होता.

5. खिड़कियों पर लगाएं रिफ्लेक्टिव फिल्म: आप फ्लैट की खिड़कियों पर रिफ्लेक्टिव फिल्म भी लगा सकते हैं. ये सूरज की किरणों को वापस बाहर की ओर रिफ्लेक्ट कर देती है. इससे कमरे के अंदर गर्मी काफी कम आती है और घर लंबे समय तक ठंडा बना रहता है.

Advertisement

6. पंखे का सही इस्तेमाल भी बढ़ा सकता है ठंडक: गर्मी है तो पंखा तो हर घर में चलता ही है चाहे वो टॉप फ्लोर का फ्लैट हो या फिर घर. अक्सर लोग पंखा चलाते तो हैं, लेकिन उसका सही तरीका नहीं जानते. गर्मियों में पंखे को एंटी-क्लॉकवाइज डायरेक्शन में चलाना अच्छा माना जाता है. इससे हवा नीचे की ओर आती है और शरीर को ज्यादा ठंडक महसूस होती है.

7. बर्फ और फैन वाली ट्रिक अपनाएं: टेबल फैन के सामने बर्फ से भरा बड़ा बर्तन रख दें. जब ये पंखा चलेगा तो बर्फ की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलने लगेगी. ये तरीका मिनी कूलर जैसा काम करता है.

8. घर के अंदर बनने वाली गर्मी को करें कम: कई बार बाहर की नहीं बल्कि घर के अंदर बनने वाली गर्मी भी उसे तपाने लगती है. गैस, ओवन और फ्राइंग जैसी चीजें घर का तापमान बढ़ा देती हैं. कोशिश करें कि दोपहर के समय हल्का खाना बनाएं या बिना ज्यादा पकाए जाने वाले फूड्स खाएं. इसके साथ ही टीवी, लैपटॉप, चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस धीरे-धीरे गर्मी छोड़ते हैं. ऐसे में इस्तेमाल न होने पर इन्हें बंद करके रखें.

9. खुद को ठंडा रखना भी है जरूरी: सिर्फ कमरा नहीं, शरीर को ठंडा रखना भी गर्मी से बचने का बढ़िया तरीका है. शरीर को ठंडा रखने के लिए खूब पानी पिएं क्योंकि गर्मी में शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होता है. कॉटन और लिनन की चादरें गर्मियों में ज्यादा आराम देती हैं.   

Advertisement

10. लॉन्ग टर्म में अपनाएं ये स्मार्ट उपाय: अगर हर साल गर्मी से परेशान होते हैं, तो कुछ परमानेंट समाधान अपनाना बेहतर रहता है. आप अपनी छत पर इंसुलेशन करा सकते हैं. इंसुलेशन कराने से छत की गर्मी सीधे कमरे तक नहीं पहुंचती. इससे घर का तापमान काफी हद तक कंट्रोल में रहता है. छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगाने से सूरज की गर्मी कम अब्सॉर्ब होती है और घर जल्दी गर्म नहीं होता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement