Swapna Shastra: हम कैसे भी सपना देखें, अच्छा हो या बुरा, हम उन्हें अपने घरवालों या किसी करीबी के साथ जरूर साझा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें देखने के बाद किसी से साझा करना उनके प्रभाव को पूरी तरह बदल सकता है? यानी जो सपना आपके जीवन में खुशियां लेकर आने वाला होता है, वही दुख का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में.
1. सपने में भगवान का दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में भगवान दिखाई दे खासकर जब वे आपको आशीर्वाद दे रहे हों. यह संकेत देता है कि आप सच्चे मन से परमात्मा से जुड़े हुए हैं और आपकी आत्मा पवित्र है. लेकिन ध्यान रखें, यदि आपने इस सपने को किसी के साथ साझा कर लिया, तो यह शुभ प्रभाव उल्टा भी पड़ सकता है. इसलिए, ऐसे सपनों को छुपाना ही बेहतर होता है.
2. माता-पिता को जल पिलाना
सपने में अपने माता-पिता को पानी पिलाना. यह आने वाले समय में तरक्की और उन्नति का संकेत देता है. लेकिन, इस सपने को भी किसी के साथ साझा करने से इसका सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है.
3. गाय की सेवा
तीसरा सपना है, खुद को गाय (गौ माता) की सेवा करते हुए देखना. सनातन धर्म में गाय को सभी देवी-देवताओं का निवास माना गया है, इसलिए यह सपना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा सपना आने पर अगले दिन गाय को चारा जरूर खिलाएं, लेकिन इस बारे में किसी को न बताएं.
4. घर का दरवाजा खुलते देखना
चौथा सपना है, सपने में दरवाजे खुलते हुए देखना. यह आपकी किस्मत के दरवाजे खुलने का संकेत है. इस सपने के बाद किसी जरूरतमंद को पीले या नारंगी वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है. लेकिन इस सपने को भी गुप्त रखना जरूरी है. ऐसा सपना देखने के बाद किसी जरूरतमंद को दान करें, लेकिन इन्हें किसी के साथ साझा न करें.
5. मृत्यु देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आप सपने में अपनी या अपने किसी परिजन की मृत्यु देखते हैं तो यह भी किसी को नहीं बताना चाहिए, ताकि इसका नकारात्मक प्रभाव न फैले.
ये सपने भी हैं शुभ
इनके अलावा भी कुछ और सपने हैं, जो शुभ तो होते हैं, लेकिन उन्हें बताने से उनका प्रभाव कम हो सकता है. जैसे- सपने में मोर देखना, खासकर अगर वह घर के आंगन में दिखाई दे, तो यह भाग्योदय का संकेत है. ऐसे में अगले दिन किसी जरूरतमंद को तेल दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस सपने को किसी से साझा न करें. इसी तरह, यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को केले के पेड़ की पूजा करते हुए देखता है, तो यह जीवन में नई शुरुआत का संकेत है. ऐसे में पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस सपने को भी गुप्त रखना चाहिए.