scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर इन राशियों का बदलेगा भाग्य, जानें 12 राशियों पर इस राशि परिवर्तन का असर

Surya Gochar 2026: 13 फरवरी 2026 यानी आज सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु के साथ ग्रहण योग और बुध के साथ बुधादित्य योग बनेगा. यह गोचर करियर, धन और आत्मविश्वास पर असर डाल सकता है. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभाव.

Advertisement
X
कुंभ राशि में सूर्य की युति शुक्र, बुध और राहु के साथ बनेगी. (Photo: ITG)
कुंभ राशि में सूर्य की युति शुक्र, बुध और राहु के साथ बनेगी. (Photo: ITG)

Surya Gochar 2026: 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर बजे सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 15 मार्च 2026 तक सूर्य कुंभ में रहेंगे. यहां पहले से ही राहु मौजूद हैं, जिससे सूर्य-राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा. वहीं, बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण भी होगा. यह स्थिति करियर, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक छवि पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. आइए ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्र द्वारा जानते हैं कि सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर क्या पड़ेगा. 

मेष राशि

सूर्य मेष राशि वालों 11वें भाव में गोचर करेंगे, जो लाभ और नेटवर्किंग का भाव है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रमोशन या इंक्रीमेंट के संकेत हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है. 

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फल अर्पित करें, रविवार को गुड़ दान करें. 

वृषभ राशि

सूर्य दशम भाव में आएंगे, जो करियर का मुख्य स्थान है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी क्षेत्र या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है. 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, रविवार को भोजन दान करें. 

मिथुन राशि

नवम भाव में सूर्य का गोचर भाग्य को सक्रिय करेगा.  विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या नई स्किल सीखने के योग बन सकते हैं.  रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. छात्रों के लिए समय सकारात्मक है. 

Advertisement

उपाय: रविवार को गुड़ या गेहूं का दान करें. 

कर्क राशि

अष्टम भाव का गोचर उतार-चढ़ाव ला सकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं.  रिसर्च, बीमा, टैक्स या गुप्त मामलों में जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा. 

उपाय: रोज ऊं नमः शिवाय का जाप करें. 

सिंह राशि

सप्तम भाव में सूर्य का गोचर साझेदारी और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा.  बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है.  जीवनसाथी के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा. 

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और रविवार को गरीबों को भोजन कराएं. 

कन्या राशि

षष्ठ भाव में सूर्य कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकते हैं.  विरोधी सक्रिय हो सकते हैं लेकिन आप मेहनत से आगे निकलेंगे.  कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. 

उपाय: बुधवार को गाय को चारा खिलाएं. 

तुला राशि

पंचम भाव में सूर्य रचनात्मकता और संतान से जुड़े मामलों में लाभ देंगे.  निवेश से लाभ संभव है. प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी. 

उपाय: रविवार को भोजन दान करें. 

वृश्चिक राशि

चतुर्थ भाव में सूर्य पारिवारिक और संपत्ति मामलों को सक्रिय करेंगे. घर बदलने या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है. 

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें. 

धनु राशि

तृतीय भाव का सूर्य साहस और संचार क्षमता बढ़ाएगा. छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. मीडिया, मार्केटिंग या लेखन से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. 

Advertisement

उपाय: रविवार को दान करें. 

मकर राशि

द्वितीय भाव में सूर्य धन और वाणी पर असर डालेंगे. आय बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी साथ बढ़ेंगे. निवेश सोच-समझकर करें. 

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. 

कुंभ राशि

लग्न में सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाएंगे. नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं. 

उपाय: रविवार को 1 किलो गुड़ दान करें. 

मीन राशि

बारहवें भाव का सूर्य विदेश, अस्पताल या आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगा. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा. 

उपाय: जरूरतमंद को गुड़ दान करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement