scorecardresearch
 

Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई को सूर्य के नक्षत्र में शुक्र करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, रहें सावधान

Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलते हुए उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखेंगे. सूर्य के इस नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश 4 चुनिंदा राशियों के लिए फिजूलखर्ची और बजट बिगड़ने का संकेत दे रहा है. जानें किन जातकों को पैसों के लेन-देन में खास सावधानी बरतनी होगी और कौन-से उपाय दिलाएंगे राहत.

Advertisement
X
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, वैभव, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र ग्रह की चाल या नक्षत्र में बदलाव होता है, तो इसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को शुक्र देव सूर्य के स्वामित्व वाले उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं.

सूर्य और शुक्र के बीच समभाव या शत्रुता का संबंध माना जाता है. ऐसे में सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशियों को इस दौरान आर्थिक, मानसिक और व्यावसायिक मोर्चे पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को नुकसान या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है:

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. इस दौरान बजट बिगड़ सकता है. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन से बचें. पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन सोच-समझकर ही करें.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है. पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव या मतभेद पैदा हो सकते हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें. कोई भी नया बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)

चूंकि उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी सूर्य है, जो सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर सीधा पड़ेगा. अहंकार या ओवरकॉन्फिडेंस के कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखें. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवधि में करियर या व्यापार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी. पैसों के लेन-देन में लिखापढ़ी जरूर करें. काम के सिलसिले में बेवजह की यात्राएं हो सकती हैं, जिनसे थकान और धन हानि दोनों संभव हैं.

अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय

- प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं.
- ऊं शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें.
- शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तुएं जैसे चावल, दूध या चीनी का दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement