scorecardresearch
 

Shani Uday 2026: 22 अप्रैल से शनि होंगे उदित, इन राशियों के जीवन में आएंगे पॉजिटिव बदलाव

Shani Uday 2026: 22 अप्रैल 2026 को शनि देव के उदित होने से ज्योतिषीय दृष्टि से एक अहम बदलाव माना जा रहा है. यह समय कुछ राशियों के लिए नए मौके और प्रगति के संकेत दे रहा है. खासकर जिन लोगों को करियर या पैसों से जुड़ी परेशानियां चल रही थीं, उन्हें राहत मिल सकती है. आने वाले दिनों में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और स्थिरता बढ़ने की संभावना है.

Advertisement
X
शनि उदय 2026 राशिफल (Photo: ITG)
शनि उदय 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Shani Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. शनि का गोचर जीवन में अनुशासन, संघर्ष और धैर्य की सीख देता है. यह ग्रह मेहनत, जिम्मेदारी और कर्मों के अनुसार फल देने वाला माना जाता है. शनि लगभग ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 22 अप्रैल 2026 को उदित होने वाले हैं. इस उदय का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर वृष, मिथुन और मकर राशि के जातकों को करियर और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि वालों के लिए शनि देव का उदय शुभ साबित हो सकता है. शनि इनकम और लाभ स्थान में उदित होंगे, जिससे रुके हुए पैसे मिलने मिलेंगे. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी सफल हो सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. रिश्तों में मजबूती आएगी. इस समय खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में पेट या गले की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. परिवार या करीबी लोगों के साथ छोटी-सी बात पर विवाद भी हो सकता है. इसलिए इस दौरान खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि वालों के लिए शनि उदय लाभकारी रह सकता है. शनि आपके कर्म भाव में उदित होंगे, जिससे करियर और आर्थिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोग प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां हासिल कर सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उनके लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement

व्यापारियों को नए क्लाइंट मिलेंगे. व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं. ध्यान रखें कि काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे तनाव और मानसिक थकान हो सकती है. पारिवारिक जीवन में समय की कमी महसूस हो सकती है. इस समय प्रबंधन, ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे.

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि वालों के लिए शनि का उदय बेहद अनुकूल रहेगा, क्योंकि यह शनि की स्वयं की राशि है. शनि आपके तीसरे भाव में उदित होंगे, जिससे करियर में बड़ी उपलब्धियां मिलने की संभावना है. नौकरी में उच्च पद, नई जिम्मेदारियां और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी.

व्यापार में स्थायी लाभ और लंबी अवधि के निवेश में सफलता मिल सकती है. पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. ध्यान रखें कि जिम्मेदारियों का बोझ मानसिक दबाव और थकान पैदा कर सकता है. परिवार को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें और स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और ध्यान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement