Rahu Gochar 2026: 30 जुलाई से सावन की शुरुआत होने जा रही है. ज्योतिषियों के अनुसार, सावन जैसे शुभ महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में मायावी ग्रह माने जाने वाले राहु अगस्त 2026 की शुरुआत में एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
ज्योतिष में धनिष्ठा नक्षत्र को धन, समृद्धि, साहस, सफलता और बड़ी उपलब्धियों का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में धनिष्ठा नक्षत्र में राहु का यह गोचर करियर, बिजनेस, आर्थिक निवेश और विदेश से जुड़े मामलों में कई राशियों के लिए नए और शानदार अवसर लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं कि राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 4 राशियों के लिए सबसे ज्यादा फलदायी और लाभकारी साबित होगा.
मेष राशि: आपके धन से जुड़े मामलों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आमदनी के नए जरिया बनेंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि कारोबारियों को नए बड़े ऑर्डर्स मिलने से मुनाफा होगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर उन्नति के संकेत दे रहा है. आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आय के साधन बढ़ेंगे. बिजनेस में विस्तार और नई पार्टनरशिप आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे समाज में आपकी साख मजबूत होगी.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से बेहद फायदेमंद रहने वाला है. आय में वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग हैं. वहीं, व्यापारियों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है और पुराने निवेश से भी जबरदस्त मुनाफा मिलने की संभावना है.
तुला राशि: करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलेगा. अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और नौकरी में पदोन्नति या नई भूमिका मिलने के योग हैं. जो लोग ऑनलाइन, टेक या डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े काम करते हैं, उन्हें विशेष आर्थिक लाभ हो सकता है. इस दौरान लिए गए सही फैसले भविष्य में बड़ा फायदा देंगे.