scorecardresearch
 

Mangal Rashi Parivartan 2026: मंगल का राशि परिवर्तन कल, कुंभ सहित इन 4 राशियों के आए अच्छे दिन

2 अगस्त से लेकर 18 सितंबर तक मंगल मिथुन राशि में रहने वाले हैं. इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का ग्रह माना जाता है. मिथुन राशि में आकर मंगल चार राशियों को मालामाल कर सकते हैं.

Advertisement
X
मंगल 2 अगस्त को रात करीब 11 बजे राशि परिवर्तन करेंगे. (Photo: ITG)
मंगल 2 अगस्त को रात करीब 11 बजे राशि परिवर्तन करेंगे. (Photo: ITG)

Mangal Rashi Parivartan 2026: 2 अगस्त यानी कल मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मंगल कल रात करीब 11 बजे राशि परिवर्तन करेंगे. यहां वह 18 सितंबर तक रहने वाले हैं. इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का ग्रह माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस गोचर से मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आय में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं. प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार खत्म हो सकता है. कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं. आमदनी बढ़ने के योग हैं. नया व्यापार शुरू करने वालों को लाभ मिलेगा. परिवार का सहयोग भी मिलेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को करियर में फायदा मिल सकता है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. अधिकारियों का साथ मिलेगा. कारोबार में नई डील मिल सकती है. नए ग्राहक भी जुड़ सकते हैं. आय बढ़ने के संकेत हैं. रुपया-पैसा आसानी से आपको मिलेगा. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी समय अच्छा माना गया है. एकाग्रता बेहतर होने वाली है.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के लोगों का भाग्य साथ दे सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. कारोबार बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लंबे समय से चल रहा कोई वाद-विवाद समाप्त होगा. घर-परिवार का सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. विदेश यात्रा का सपना सच हो सकता है. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान की उन्नति से आपको मन प्रसन्न रहने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement