12 नवंबर को रात करीब सवा 8 बजे मंगल सिंह राशि में प्रवेश करने वाला है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. सूर्य और मंगल दोनों ही अग्नि तत्व के ग्रह हैं और इनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंध माना जाता है. इसलिए ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बड़े ही शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. इन राशियों के जीवन में चल रही लगभग सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं. नौकरी-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी. रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि मंगल का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर करियर के लिहाज से अच्छे संकेत दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. व्यापारियों की कमाई बढ़ेगी. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव की संभावना है. धन प्राप्ति के अच्छे योग बन सकते हैं और पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत का लाभ मिलने के संकेत हैं. आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं और करियर-कारोबार में फायदे के मौके सामने आ सकते हैं. नए प्रोजेक्ट से अच्छा लाभ होने की संभावना है. हालांकि, आमदनी के साथ खर्चों पर भी नजर रखना जरूरी होगा. बजट बनाकर चलने और गैर-जरूरी खर्चों को नियंत्रित करने से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. लंबे समय से अटके हुए कामों में तेजी आने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों की योजनाएं और नीतियां कारगर साबित हो सकती हैं. इससे कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहने की संभावना है. आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर कामकाज के मोर्चे पर प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है. आपको बहुत जल्द तरक्की का कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है. नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. लंबे समय से अटके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं, जिससे राहत मिलेगी. हालांकि, पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें और हर वित्तीय सौदे में सावधानी बरतें.