scorecardresearch
 

Mangal Budh Yuti 2026: मंगल-बुध ने बनाया शक्तिशाली धन योग, ये 4 राशि वाले हो सकते हैं अमीर

मंगल ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर लिया है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस राशि में बुध पहले से बैठा हुआ है. इसलिए मंगल-बुध की युति से शक्तिशाली धन योग बन गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ योग चार राशियों को मालामाल करने वाला है.

Advertisement
X
बुध और मंगल की युति से शक्तिशाली धन योग बन गया है. (Photo: ITG)
बुध और मंगल की युति से शक्तिशाली धन योग बन गया है. (Photo: ITG)

मंगल ने मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर कर लिया है. इस राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध पहले से बैठे हुए हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, और भूमि का कारक माना जाता है. जबकि बुध बुद्धि, व्यापाक और वाणी का कारक माने जाता हैं. खास बात यह है कि मेष राशि के स्वामी भी मंगल है. ऐसे में यहां बुध और मंगल की युति से शक्तिशाली धन योग का निर्माण हुआ है. आइए जानते हैं कि मंगल-बुध का शक्तिशाली धन योग किन राशियों को लाभ देने वाला है.

मेष राशि
आरको प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं. संपत्ति के मामले में आपको खूब लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई दे रही है. मानसिक रूप से भी मजबूती महसूस होगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे.

तुला राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. इनकम के स्रोत एक से अधिक हो सकते हैं. रुपया-पैसा आसानी से आपको मिलेगा. कहीं फंसा या रुका हुआ धन आपको मिलने वाला है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. स्वभाव में संतुलन आने से गुस्से पर नियंत्रण बना रहेगा. महत्वपूर्ण फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी और समस्याओं का समाधान आसानी से निकल सकता है. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और रिश्तों में भी सामंजस्य देखने को मिलेगा.

Advertisement

वृश्चिक राशि
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है. आय के नए रास्ते खुलने से धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा. इससे आप नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे.

धनु राशि
आर्थिक दृष्टि से यह धन योग आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आने वाला है. लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है. यह समय नई शुरुआत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा. पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने के संकेत हैं. बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement