scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

बिन शादी 9 बच्चों की मां बनीं सिंगर, प्यार में मिले धोखे ने बदली जिंदगी, भगवान में बढ़ी आस्था

Sunanda sharma kids without marriage
  • 1/9

फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा जानी तेरा ना, दुजी वार प्यार और बिल्ली अक्ख, जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं. वो 32 साल की हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है. बावजूद इसके वो 9 बच्चों की मां हैं. 

Sunanda sharma kids without marriage
  • 2/9

सुनंदा एक वक्त पर पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल संग रिलेशनशिप में थीं. लेकिन सिंगर को धोखा मिला और उनके पैसे हड़प कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था. इस पर काफी विवाद हुआ था. 
 

Sunanda sharma kids without marriage
  • 3/9

बावजूद इसके सुनंदा टूटी नहीं. न्यूजबुक से बातचीत में सिंगर ने बताया कि ब्रेकअप के बाद स्पिरिचुअलिटी ने उन्हें कितना बदला है. ऊपरवाले की कृपा से उनके पास आज खुद का घर है, पैसा-शोहरत सबकुछ है. 

Advertisement
Sunanda sharma kids without marriage
  • 4/9

सुनंदा के दिल के दरवाजे तो इसके बाद बंद हो गए लेकिन उन्होंने अपना ममता को कम नहीं होने दिया और उन बच्चों को गोद लिया जो जिंदगी से सताए हुए हैं. 9 बच्चों को गोद लेने के बाद, उनकी और भी बच्चे अडॉप्ट करने की ख्वाहिश है. 

Sunanda sharma kids without marriage
  • 5/9

सुनंदा बच्चों का जिक्र होते ही इमोशनल हो गईं और अपने आंसू छुपाते हुए बोलीं- मैं 9 बच्चों की मां हूं. दो तो मेरे भाई के बच्चे हैं. बाकी स्कूल में पढ़ रहे हैं, कुछ बच्चियां हैं वो कॉलेज जाती हैं. एक लड़का है वो यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और दो बच्चे हैं.

Sunanda sharma kids without marriage
  • 6/9

मदरहुड की फीलिंग पर बात करते हुए सुनंदा ने आगे कहा कि- हर एक इंसान चाहता है कि वो शादी करे. लेकिन मेरे साथ ऊपर वाले का राब्ता कुछ ज्यादा ही प्यारा है. 

Sunanda sharma kids without marriage
  • 7/9

'मैंने जो-जो जिंदगी में चाहा मुझे वो सब मिला है. मैं 32 साल की हूं. मुझे मदरहुड की फीलिंग को एक्सपीरियंस करना था, मां कैसी होती है. मुझे उसने वो भी दिया. चाहे जरिया कोई भी हो.'

Sunanda sharma kids without marriage
  • 8/9

'और एक-दो नहीं 9 बच्चों को मां बनाया. अभी मैं कोशिश कर रही हूं कुछ और बच्चों को अडॉप्ट कर सकूं. मैं न ऐसे बच्चे ढूंढती हूं जिनका कोई नहीं होता. पिछले साल मैंने एक बच्चे को अडॉप्ट किया जिसकी मां मर गई और उसके पिता ने दूसरी शादी करने के लिए उसे छोड़ दिया.'

Sunanda sharma kids without marriage
  • 9/9

सुनंदा बताती हैं कि पिछले दो साल में उनकी जिंदगी में ऐसी करवट ली कि फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब उन्हें शादी से ज्यादा बच्चों और अपने परिवार की देखभाल करना ज्यादा अच्छा लगता है. इसके अलावा वो दुनिया घूमना पसंद करती हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement