19 अप्रैल 2026 को शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र मेष से निकलकर वृष राशि में पहुंच जाएंगे. वृष राशि शुक्र की अपनी राशि है. शुक्र की दो राशियां हैं- वृष राशि और तुला. शुक्र जब भी अपने स्वामित्व की राशि (वृषभ या तुला) में प्रवेश करते हैं या फिर उच्च राशि (मीन) में जाते हैं तो मालव्य राजयोग बनता है. आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि मालव्य राजयोग बनने के बाद वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों की आय बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कि मालव्य राजयोग अन्य सभी राशियों को कैसे परिणाम देने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. आपका मान सम्मान और बढ़ेगा. शुक्र का यह गोचर मेष राशि वालों को खूब लाभ कराएगा. इसके साथ, थोड़े खर्चे भी बढ़ेंगे. अगर आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखेंगे बहुत लाभ होगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा. धन की स्थिति और मजबूत होगी. आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है. यदि आपका प्रमोशन रुका है तो वो आपको प्राप्त होगा. इस समय का अच्छे तरीके से उपयोग करेंगे तो तरक्की अवश्य होगी. गैर जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले अपने खर्चों को कंट्रोल करें. आप यह देखें कि आपके खर्चे कहीं बजट के बाहर न जाने पाएं. मिथुन राशि के जो जातक अपने जन्मस्थान से दूर जाकर कोशिश कर रहे थे, उन्हें निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा. धन की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुके हुए कार्य आपके बनेंगे. धन लाभ के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे. उन अवसरों का समय रहते हुए लाभ उठाने की जरूरत होगी. व्यापार में अनुकूल समय है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के जीवन में कम्फर्ट और बढ़ेगा. जो परेशानियां चली आ रही थीं, वो दूर होंगी. धन को लेकर के जो दिक्कतें थीं, वो दूर होंगी. पैसा अगर आपका कहीं फंसा हुआ था, वो वापस मिलेगा. आपको बिजनेस में फायदा होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. आपको इनकम बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, उसे प्राप्त करने के लिए आप कोशिश करेंगे तो वह भी मिल जाएगा. जो मुसीबतें नजर आ रही थीं, वह भी धीरे-धीरे दूर होंगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपना काम सावधानी से करने की जरूरत होगी. लोन लेकर पैसा खर्च करने से बचने की सलाह होगी. अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें. जॉब बदलने की अभी ना सोचें. तुला राशि वाले अपने रिश्तों को संभालें. रिश्तों में दरार ना पड़ें. इसका ख्याल रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को हर काम सावधानी से करने की सलाह है. घर परिवार में टेंशन न बढ़े. मतभेद न बढ़े. इसका ध्यान रखें. अपने खर्चों को कंट्रोल करें. बजट के बाहर न जाने दें. कंट्रोल में खर्चे रहेंगे तो धन संबंधी परेशानी नहीं होगी. अन्यथा मुश्किल हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वाले अपना हर काम सावधानी से करें. किसी लड़ाई झगड़े में न पड़ें. पैसा न किसी को उधार दें. न पैसा बहुत ज्यादा उधार लेकर अपने बिजनेस में लगाएं. उधार लेन-देन से आगे चलकर परेशानी हो सकती है. इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचें.
मकर राशि
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. आपकी योजनाएं सफल होंगी. जो लोग जॉब करते हैं, करियर में आगे बढ़ने का समय है. जो लोग बिजनेस करते हैं, व्यापार में लाभ के अवसर आपको मिलेंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के अवसर मिलेंगे. आपके रुके हुए काम बनेंगे. घर परिवार के लिए जो कार्य आप करना चाहते थे, उसमें जो बाधाएं आ रही थीं, वो दूर होंगी. अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ने न दें. सेहत के मामले में लापरवाही ना करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. आय में वृद्धि संभव है. आपका मान सम्मान और बढ़ेगा. अगर कोई महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं तो इस दौरान कर सकते हैं. जो लोग जॉब करते हैं, उनकी करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए व्यापार में लाभ का समय है.