scorecardresearch
 

मूसा हवेली में सिद्धू मूसेवाला का बर्थडे: उमड़े हजारों फैंस, छोटे ने हूबहू बड़े भाई की तरह 'थापी' मार सबको चौंकाया

Sidhu Moose Wala Birthday: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन मूसा हवेली में फैंस द्वारा धूमधाम से मनाया गया. छोटे मूसेवाला की 'थापी' और भावुक कर देने वाले पलों की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें...

Advertisement
X
दुनिया से जाकर भी दिलों पर राज कर रहे सिद्धू मूसेवाला.(Photo:ITG)
दुनिया से जाकर भी दिलों पर राज कर रहे सिद्धू मूसेवाला.(Photo:ITG)

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन उनके पैतृक गांव मूसा स्थित हवेली में यादगार तरीके से मनाया गया. सिद्धू भले ही आज शारीरिक रूप से इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके गानों की मिठास और उनका अंदाज आज भी लोगों के दिलों में धड़कता है. उनके जन्मदिन के मौके पर मूसा हवेली में सुबह से ही प्रशंसकों का तांता लग गया, जो अपने चहेते स्टार को याद करने के लिए केक और फूल लेकर पहुंचे थे.

इस बार का जन्मदिन मूसेवाला परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद खास था. मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर हवेली में बने मिकी माउस के साथ सिद्धू के छोटे भाई (छोटे मूसेवाला) मस्ती करते हुए नजर आए.

इस दौरान सबसे यादगार और चौंकाने वाला पल तब आया जब छोटे मूसेवाला ने अपने बड़े भाई (सिद्धू मूसेवाला) के सिग्नेचर स्टाइल में 'जांघ पर थापी' मारी. छोटे बच्चे के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद सभी फैंस हैरान रह गए और माहौल बेहद भावुक हो गया.

10 साल के मासूम फैन ने बांधा समां
हवेली में पहुंचे हजारों प्रशंसकों के बीच एक 10 वर्ष का मासूम बच्चा आकर्षण और भावुकता का केंद्र बना. यह बच्चा हाथों में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लेकर अकेले ही मूसा हवेली पहुंचा था. मासूम बच्चे ने बताया कि उसके सिर पर पिता का साया नहीं है, और उसके परिवार में केवल उसकी मां और बहन हैं.

Advertisement

मूसेवाला का गाना और थापी
वह मूसेवाला का इतना बड़ा प्रशंसक है कि वह उनके सभी गाने सुनता है. हवेली में उसने सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए उनका एक मशहूर गाना गाकर सुनाया और बिल्कुल सिद्धू के अंदाज में थापी मारकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं. देखें VIDEO:- 

करीबी सुखपाल पाली मूसा का बयान 
मूसेवाला परिवार के बेहद करीबी सुखपाल पाली मूसा ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बताया, "सिद्धू मूसेवाला आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन प्रशंसकों के दिलों में उनके लिए प्यार रत्ती भर भी कम नहीं हुआ है. फैंस ने आज अलग-अलग तरीकों से अपनी खुशी का इजहार किया और साथ ही सिद्धू की कमी को बहुत गहराई से महसूस किया. देश-विदेश से लोग केक लेकर पहुंचे और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया."

हवेली पहुंचे प्रशंसकों ने एक सुर में कहा कि सिद्धू जैसा कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेता है. वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे. इस भावुक अवसर पर वहां मौजूद प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने एक बार फिर पंजाब सरकार और प्रशासन से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जल्द से जल्द और कड़ा इंसाफ देने की मांग दोहराई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement