Jupiter Favourite Rashi: बृहस्पति आकाश तत्व के ग्रह माने जाते हैं. इस दुनिया में पांच तत्व पाए जाते हैं और बृहस्पति आकाश तत्व का ग्रह है. बृहस्पति दो राशियों के स्वामी हैं धनु राशि और मीन राशि. धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है, यानी फायर एलिमेंट की राशि, जबकि मीन राशि जल तत्व की राशि है.
वैसे तो धनु और मीन दोनों के स्वामी बृहस्पति ही हैं, लेकिन बृहस्पति धनु राशि में ज्यादा मजबूत माने जाते हैं और धनु राशि के अधिक निकट माने जाते हैं. शक्ति के लिहाज से धनु राशि ऊर्जावान यानी एनर्जेटिक राशि है, जबकि मीन राशि सौम्य मानी जाती है. इस तरह बृहस्पति की दो राशियां हैं- एक अग्नि तत्व की धनु और दूसरी जल तत्व की मीन. इनमें धनु को बृहस्पति की पॉजिटिव राशि और मीन को नेगेटिव राशि माना जाता है.
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और धनु राशि वालों के लिए जितने महत्वपूर्ण बृहस्पति हैं, उतना ही महत्वपूर्ण सूर्य भी है. सूर्य धनु राशि वालों को भाग्यवान बनाता है. धनु राशि वालों में साहस, ज्ञान और गणना (कैलकुलेशन) के गुण होते हैं, साथ ही इनमें नेतृत्व की क्षमता भी पाई जाती है. धनु राशि के लोग अक्सर सेना या पुलिस जैसे क्षेत्रों में देखे जाते हैं, जहां ताकत, आक्रामकता और मेहनत की जरूरत होती है. इसकी बड़ी कमजोरी यह है कि ये बहुत जल्दी क्रोध में आ जाते हैं और गुस्से में अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाते. अगर आपकी राशि धनु है और आप जीवन में उन्नति करना चाहते हैं, तो सलाह लेकर माणिक्य धारण करना चाहिए. इससे सूर्य का प्रभाव मजबूत होगा. साथ ही धनु राशि वालों को भगवान सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए.
अगर धनु राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण कर लें और नियमित रूप से सूर्यदेव की उपासना करें, तो उनकी बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
मीन राशि
अब बात करते हैं बृहस्पति की दूसरी राशि की, जो है मीन राशि. मीन राशि के स्वामी भी बृहस्पति ही हैं, लेकिन मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. यहाँ चंद्रमा संतुलित अवस्था में रहता है. यह राशि ज्ञान, ग्लैमर, कला और शिक्षा के गुण पाए जाते हैं. ये लोग बहुत अच्छे हीलर होते हैं और दूसरों के कष्ट व बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं. ऐसा देखा गया है कि मीन राशि के लोग युवावस्था में अक्सर भटक जाते हैं, लेकिन बाद में सही दिशा मिलने पर बहुत तरक्की करते हैं. ये लोग बहुत ज्ञानी होते हैं और अगर इन्हें सही दिशा मिल जाए, तो ये न केवल अपना बल्कि दूसरों का जीवन भी बेहतर बना सकते हैं. इनकी सबसे बड़ी समस्या है हर चीज को परफेक्ट बनाने की चाह. अगर आपकी राशि मीन है, तो सलाह लेकर मोती या पन्ना धारण करना चाहिए. साथ ही जितना संभव हो भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए.
अगर आप मीन राशि के हैं, तो मोती या पन्ना पहनना और भगवान शिव की नियमित पूजा करना आपके जीवन की मुश्किलों को कम कर सकता है.