साल 2026 का पहले 6 महीने समाप्त हो चुके हैं. अब लोगों को अगले 6 महीनों का इंतजार है. ज्योतिषविदों का कहना है कि जुलाई से दिसंबर तक का समय ग्रहों की चाल के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है. इन 6 महीनों में शनि, सूर्य और बृहस्पति सहित सभी बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. वर्ष के अंतिम चरण में राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे. ग्रहों की बदली हुई चाल सिंह राशि के जातकों को कैसे परिणाम देगी, यह देखना बहुत दिलचस्प रहेगा, क्योंकि पहले छह महीने में इस राशि को ढैय्या के प्रभाव के चलते बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.
धन की स्थिति
साल 2026 के उत्तरार्ध में सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी. जुलाई से अक्टूबर के अंत तक आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बचत के प्रयास बार-बार किसी न किसी वजह से प्रभावित हो सकते हैं और अचानक आने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिलेंगे.
पेशेवर जीवन
अगले छह महीने करियर और व्यापार के लिहाज से मेहनत की मांग करेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए काम या बड़े निवेश से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं. लेकिन लगातार प्रयास करने पर अच्छे परिणाम भी मिलेंगे.
लव लाइफ
इस दौरान प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. व्यस्तता या अन्य परिस्थितियों के कारण साथी के साथ समय कम बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे कुछ दूरी महसूस हो सकती है. वहीं, जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए संवाद और विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा. वैवाहिक जीवन में भी आपसी समझ और संयम बनाए रखने से परिस्थितियां अनुकूल बनी रह सकती हैं.
स्वास्थ्य
सिंह राशि के जातकों को अगले छह महीनों में स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी. वाहन चलाते समय लापरवाही से बचें और किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें, क्योंकि चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है. जुलाई से अक्टूबर के अंत तक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा. इस दौरान नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम को प्राथमिकता दें.